Ank Jyotish Numerology Prediction 14 November 2020
अंकज्योतिष 14 नवंबर: आपका यह लकी नंबर और शुभ रंग दिवाली को बनाएगा धमाकेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- C G L S
आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आने वाले भविष्य की योजना पर पति-पत्नी को मिलकर विचार करना चाहिए। व्यापारिक स्थिति का सही आंकलन जरुरी है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लेमन
अंक- 2
नाम अक्षर- D M T
मित्रों से ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके दोस्त आपका साथ दें तो उनका ध्यान रखना पड़ेगा। भाई-बहन के प्यार में असीमित वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपस में सामंजस्य नहीं बिठा पाएंगे और किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- सिलवर
अंक- 3
नाम अक्षर- E H N X
आज दिलों दिमाग जोश से उत्तेजित रहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। प्रेमीजन अपने पार्टनर की देखभाल करेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला
अंक- 4
नाम अक्षर- O Z
आज आपके लिए बहुत ही संतोषकारी दिन रहेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी तरफ से हर समस्या का हल शांतिपूर्ण तरीके से खोजेंगे। आपका जोर धन संबंधी मामलों पर रहेगा। समारोह एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन