Ank Jyotish Numerology Prediction 13 October 2020
अंकज्योतिष 13 अक्तूबर: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज किसी से गोपनीय मुलाकात या वार्ता संभव हो सकती है। आपका स्वभाव शांतिपूर्ण रहेगा। अपना काम आसानी से पूरा कर लेंगे, सही प्लानिंग की जरुरत है। धर्म, कर्म व मनोरंजन में व्यस्त रह सकते हैं। आप पहले लक्ष्य तय करें फिर कार्य शुरू करें। वैवाहिक जीवन सकुशल व्यतीत होगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- पीला
नाम अक्षर- B K R
आज आप सोच विचार कर कार्य करेंगे। लापरवाही से काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों को पूरा करने का समय अच्छा है, सफलता मिलेगी। व्यापारिक भागीदार से संबंध और मजबूत बनेंगे। जोखिम भरे कार्यों से बचें। यात्रा में परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
भविष्य की योजना बनाने और रिश्तेदारों के साथ व्यस्त रह सकते हैं। लोगों से संपर्क व मुलाकात कायम करेंगे। समय आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। आप पूरे जोश के साथ अपने काम को अंजाम देंगे। एजेंसी, प्रचार, मीडिया तथा टेलीविजन से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- बैंगनी
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आज के दिन आप कुछ नया सीखेंगे। इस समय अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। बच्चों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध सुधरेंगे। आपका ध्यान लक्ष्य की तरफ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, भाग दौड़ भरा दिन रहने वाला है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सिल्वर