अंकज्योतिष 12 नवंबर: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज आप अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में नष्ट करेंगे। आपके मेहनत की कमाई ऐसे कामों में लगेगी जिसका कोई मतलब नहीं होगा। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चों को लेकर चली आ रही समस्या खत्म हो सकती है। प्रेम- प्रसंगों में समझदारी से फैसला लें। यात्राओं में व्यस्त रह सकते हैं।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- पीला
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
आज आप असहज महसूस कर सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमता से कुछ नया करेंगे। सफलता मिलने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अपनी गलतियों पर चिंतन- मनन करने का दिन है। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आप व्यक्तिगत परिश्रम से दूसरों का भला कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आप कोई भी कार्य करने से पहले किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह अवश्य लें। घर में कोई मांगलिक अवसर हो सकता है। बच्चों को लेकर जो चिंताएं चली आ रही थीं, वह कम होंगी। व्यापार, व्यवसाय और नौकरी में मन लगेगा और तरक्की भी हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में पत्नी का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नारंगी
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आज के दिन क्रय-विक्रय में व्यस्त रह सकते हैं। आपकी पहचान अपनों से बढ़ेगी। खान- पान का विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा करते समय अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। परिवार में बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा