अंकज्योतिष 07 नवंबर: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज आप नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आप व्यक्तिगत रुप से कोई खतरा या परेशानी न उठाएं। जोखिम भरी यात्रा से बचें। इस समय किसी भी चुनौती को स्वीकार न करें। संतान की तरफ से आ रही चिंताएं समाप्त होंगी। परेशानी में आपका जीवनसाथी भरपूर सहयोग देगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- क्रीम
नाम अक्षर B K R
आपका समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। घन, फाइनेंस और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। आपने यदि अच्छी मेहनत की है तो आपको पूरा फायदा मिलेगा। आप लोगों से हर संभव तरीके से संपर्क कायम करेंगे। करीबी रिश्तेदार से आर्थिक लेन-देन करके आप दुश्मनी मोल ले सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- सिलवर
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आज आपको व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। आपको आर्थिक लाभ के साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा। जोखिम भरी यात्रा से बचें वरना खतरा निश्चित है। मीडिया, कला और रचनात्मक चीजें आपको लुभाएंगी। अपने घर और परिवार को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- लाल
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आज आपको आर्थिक चिंता रहेंगी। शरीरिक स्वास्थ्य में हल्के-फुलके उतार-चढ़ाव रहेंगे। योग, प्राणायाम व व्यायाम को नियमित रखें। कारोबार में विस्तार की जो योजना काफी समय से लंबित थी उस पर कार्य आरम्भ हो सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम