Ank Jyotish Numerology Prediction 3 November 2020
अंकज्योतिष 03 नवंबर: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
दिन बेहतर रहेगा। मानसिक रूप से सकारात्मक विचारों से लबरेज रहेंगे। खर्च पर अंकुश लगाएं। पैत़ृक सम्पत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी थोड़ा बहुत परेशानी रह सकती है। समय रहते चिकित्सक से जांच करवाते रहें। किसी प्रकार का जोखिम न लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग - हरा
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
आज के दिन सामान्य और समय फलदायी रहेगा। जमीन से सम्बन्धित विवादों में आपकी जीत हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। व्यापारिक बदलाव कर सकते हैं। संतान के विवाह की चिंता परेशान कर सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना होने की संभावना है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लेमन
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नकारात्मक विचार आपकी उन्नति में बाधक हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पास-पड़ोस से चला आ रहा मन-मुटाव दूर हो सकता है। मेहनत का सुखद फल प्राप्त करेंगे। कानून या निवेश सम्बन्धी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
भिन्न भिन्न मामलों में आपकी प्रशंसा हो सकती है। व्यापारिक मामले आपको व्यस्त रखेंगे। मित्रों के साथ सहयोगात्मक विचार रहेगा। हर मुश्किल का डट कर मुकाबला करेंगे।कोई अनहोनी या दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक सहयोग से लाभ की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- वायलेट