20 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 20 Nov: मूलांक 4 वालों को मिलेगा फायदा, मूलांक 8 वाले रहें सतर्क,पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज मूलांक 1 वाले दिन की शुरुआत उत्साह के साथ करेंगे और काम निपटाने की ऊर्जा भी महसूस होगी। लेकिन बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आने से मन अशांत हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, बस से जीवनसाथी से अनावश्यक बहस करने से बचें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी है। खर्चे बढ़ने की आशंका है, ऐसे में बजट में संतुलन बनाए रखना ही हितकर होगा। किसी बात को लेकर उलझन या भ्रम की स्थिति भी बन सकती है। आज विवादों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में किसी दबाव या मानसिक तनाव जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
मूलांक 3 वाले आज काम-काज में काफी व्यस्त रहेंगे, परंतु मेहनत के अनुसार लाभ थोड़ा कम मिलने की संभावना है। मन की बात किसी से कहने में झिझक हो सकती है, जिससे आप अंदर ही अंदर कुछ बेचैनी महसूस कर सकते हैं। खासकर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखनी चाहिए, नहीं तो छोटी समस्या बढ़ सकती है। नए कार्यों को पूरा होने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज मूलांक 4 वालों के सामने कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप सूझबूझ और समझदारी से उन्हें संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में सही निर्णय और बुद्धिमानी आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी। दोस्तों या सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। आज आप अपनी प्रतिभा और निर्णय क्षमता को अच्छे से प्रदर्शित कर पाएंगे।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला