फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Labh Drishti Yog: कल बुध-शनि बनाएंगे लाभ दृष्टि योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Sun, 18 Jan 2026 10:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 10:07 PM IST
सार

Lucky Zodiac Signs: बुध और शनि के बीच बनने वाला लाभ दृष्टि योग कई राशियों के लिए आर्थिक राहत और नए अवसर लेकर आएगा। इस दौरान करियर में स्थिरता महसूस होगी और जिम्मेदारियों के साथ-साथ सम्मान भी बढ़ेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है और आय के स्रोत मजबूत हो सकते हैं।

विज्ञापन
Labh Drishti Yog 2026 These Zodiac Signs May See Major Income Growth in hindi
लाभ दृष्टि योग - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की दृष्टि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यही दृष्टि कई बार जीवन की दिशा बदल देती है। 19 जनवरी 2026, सोमवार की सुबह बुध और शनि जब एक-दूसरे से 60 डिग्री की दूरी पर होंगे, तब एक विशेष शुभ संयोग का निर्माण होगा, जिसे लाभ दृष्टि योग कहा जाता है। सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर बनने वाला यह योग बुद्धि, कर्म और अनुशासन का संतुलन स्थापित करता है, जिससे व्यक्ति के निर्णय अधिक सटीक और परिणाम अधिक स्थायी बनते हैं।


Saptahik Love Rashifal: इस सप्ताह मेष, मिथुन और मकर राशि की लव लाइफ रहेगी खास, जानें साप्ताहिक लव राशिफल
इस लाभ दृष्टि योग का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, लेकिन खास तौर पर पांच राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और पहले किए गए प्रयासों का फल भी मिलने लगेगा। जिन लोगों को लंबे समय से मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे थे, उनके लिए यह योग राहत और उन्नति के संकेत लेकर आ रहा है।
Panchgrahi Yoga: मकर राशि में बनेगा पंचग्रही राजयोग, इन 3 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Trending Videos
Labh Drishti Yog 2026 These Zodiac Signs May See Major Income Growth in hindi
आर्थिक मजबूती मिलेगी और निवेश से लाभ होगा। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूती देने वाला रहेगा। आपकी सुविधाओं और आराम से जुड़ी चीज़ों में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही पहले किए गए निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार करने वालों को मुनाफा होगा और कामकाज में स्थिरता आएगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन यही जिम्मेदारियां आगे चलकर आपके लिए तरक्की और सम्मान का कारण बनेंगी। कुल मिलाकर मेहनत का पूरा फल मिलने का समय है।

Labh Drishti Yog 2026 These Zodiac Signs May See Major Income Growth in hindi
अटके काम पूरे होंगे और व्यापार में बड़ा फायदा मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि पर लाभ दृष्टि योग का प्रभाव बेहद सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे और खासतौर पर सरकारी या प्रशासन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह दौर फायदे का है, कोई बड़ी डील या समझौता फाइनल हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी, जिससे भविष्य के लिए सही दिशा तय कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Labh Drishti Yog 2026 These Zodiac Signs May See Major Income Growth in hindi
आय बढ़ेगी और भाग्य का साथ आपको आगे बढ़ाएगा। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध-शनि का यह योग भाग्य को मजबूती देने वाला साबित होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आमदनी में स्पष्ट बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पिता या परिवार की ओर से संपत्ति से जुड़ा लाभ मिलने के योग हैं। कोई पुराना विवाद या उलझन खत्म हो सकती है, जिससे मानसिक राहत मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी सुधार के संकेत हैं, जिससे आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

विज्ञापन
Labh Drishti Yog 2026 These Zodiac Signs May See Major Income Growth in hindi
मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक सुख में इज़ाफा होगा। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी और अपनों का सहयोग बना रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed