फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kundali Me Vivah Yog: विवाह में क्यों होती है देरी? जानिए कारण और इसे दूर करने के उपाय

Fri, 11 Nov 2022 02:49 PM IST
आशिकी पटेल आनंद पाराशर
आनंद पाराशर Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 11 Nov 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
Kundali Me Vivah ka Yog Late Marriage Reason And Solution as per astrology jald vivah ke upay in hindi
विवाह में देरी का कारण और निवारण - फोटो : अमर उजाला

Late Marriage Reason And Solution: मनुष्य जीवन के प्रमुख संस्कार में से एक है विवाह संस्कार। इसके बिना संतति पैदा करना और वंश बढ़ाना संभव नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के लगभग सभी ग्रंथों में विवाह को लेकर कई सूत्र दिए गए हैं। आज इस लेख में हम समझने की कोशिश करेंगे की विवाह में देरी होने के कारण क्या हैं?



शीघ्र और सफल विवाह का संकेत 
ज्योतिष में कुंडली के दूसरे भाव से कुटुम्ब का, पंचम से प्रेम और सप्तम से विवाह का विचार किया जाता है। इन तीनों भावों के स्वामी अगर बली होकर विराजमान हों तो विवाह में देरी नहीं होती और सुख भी मिलता है। 

Guru Margi 2022: 24 नवंबर को मार्गी होंगे बृहस्पति देव, इन 4 राशियों को जमकर होगा लाभ 
 

Kundali Me Vivah ka Yog Late Marriage Reason And Solution as per astrology jald vivah ke upay in hindi
विवाह में देरी का कारण और निवारण - फोटो : iStock

ग्रह की बात करें तो पुरुष के लिए शुक्र स्त्री का कारक है, वहीं स्त्री की कुंडली में गुरु पति का कारक है। मंगल स्त्री के लिए रक्त, सौभाग्य और गर्भ धारण के लिए देखा जाता है। अगर सप्तम, भाग्येश और दूसरे भाव में स्वामी पाप प्रभाव में हो तो कुटुंब सुख, विवाह और संतान सुख में देरी होगी और परिवार में कलह बनी रहती है। 

Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन 4 राशियों को होगा जमकर लाभ 

Kundali Me Vivah ka Yog Late Marriage Reason And Solution as per astrology jald vivah ke upay in hindi
विवाह में देरी का कारण और निवारण - फोटो : istock

इसके अलावा कुंडली के लग्न, चौथे, सप्तम, आठवें और बारहवें भाव में कमजोर मंगल हो तो मांगलिक दोष के कारण 28वें वर्ष तक विवाह नहीं होता है। वहीं कुंडली में अष्टम में मंगल या गुरु पाप पीड़ित हो तो वैधव्य योग भी बनता है। इसके लिए भगवान शालिग्राम और पीपल के पेड़ से पूजा का विधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundali Me Vivah ka Yog Late Marriage Reason And Solution as per astrology jald vivah ke upay in hindi
इस कुंडली के आधार पर समझिए विवाह में देरी का कारण  - फोटो : Anand Parashar

इस कुंडली के आधार पर समझिए विवाह में देरी का कारण 
अब एक उदाहरण कुंडली से समझते हैं कि कैसे एक पुरुष का विवाह 30 वर्ष की अवस्था के बाद भी नहीं हो रहा है। जातक डॉक्टर है और बड़े परिवार से जुड़ा है। उसके बाद भी विवाह तय होने में सालों का समय लग रहा है। इस कर्क लग्न की कुंडली में कुटुंब भाव का स्वामी सूर्य चौथे भाव में अपनी नीच राशि में विराजमान है। भाग्येश गुरु भी नीच के सूर्य के साथ बैठकर कमजोर हो गए हैं। पुरुष की कुंडली में स्त्री सुख का कारक ग्रह शुक्र है। इस कुंडली में शुक्र तीसरे भाव में अपनी नीच राशि में विराजमान होकर स्त्री सुख में कमी कर रहा है। इस कर्क लग्न की कुंडली में शनि प्रबल कारक है और सप्तम भाव में ही विराजमान है। सप्तम में बैठे पाप ग्रह शनि पर केतु की दृष्टि है। जातक की कुंडली में नीच के सूर्य के साथ चौथे भाव में मंगल होने के कारण मांगलिक भी हो गया है। मंगल की सप्तम भाव पर दृष्टि से विवाह की संभावना न्यून है। अगर हम इस कुंडली को गौर से देखे तो दूसरे, नवें, सप्तम भाव के स्वामी और उन भाव पर पाप प्रभाव और शुक्र के नीच होने के कारण जातक का विवाह तय नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Kundali Me Vivah ka Yog Late Marriage Reason And Solution as per astrology jald vivah ke upay in hindi
विवाह में देरी का कारण और निवारण - फोटो : istock

शीघ्र विवाह के कुछ उपाय 

  • गुरु के कमजोर होने पर उसका व्रत, जाप, पूजन तो करें। साथ ही में सवा 5 रत्ती का पुखराज पहनें।  
  • गुरुवार का व्रत करे और केले के पेड़ का पूजन करें। 
  • सोमवार को शिवलिंग पर दूध से मिला जल लेकर शिव का रूद्र मंत्र से अभिषेक करें। 
  • पुरुष जातक मंगलवार हनुमान जी का ध्यान करें और उन्हें 21 मंगलवार तक चोला चढ़ाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed