अक्सर आपको अपने आसपास ये सुनने को मिलता है कि किसी की अच्छी नौकरी या अच्छा व्यापार चल रहा था लेकिन अचानक ही उसकी नौकरी छूट जाती है या व्यापार बंद हो जाता है। इसके अलावा ये भी सुनने को मिलता है कि किसी बच्चे की अचानक ही तबीयत बिगड़ जाती है .या घर में कलह होनी शुरू हो जाती है। तब लोग कहते हैं किसी की बुरी नजर लग गई है। इसे ही नजर दोष कहते हैं। नजर दोष लगने से व्यक्ति के काम नहीं बनते हैं। बार-बार असफलता प्राप्त होने लगती है। आइए जानते हैं नजर दोष लगने से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है और किन उपायों को अपनाकर नजर दोष का नाश किया जा सकता है।
{"_id":"5f1ff4d68ebc3e63731414fd","slug":"know-how-to-remove-bad-energy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या होता है नजर दोष, बुरी नजर से बचने के सबसे सरल और अचूक उपाय","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
क्या होता है नजर दोष, बुरी नजर से बचने के सबसे सरल और अचूक उपाय
Wed, 29 Jul 2020 06:14 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Nazar dosh remedies
रुपये
- फोटो : pixabay
जब अचानक से होने लगे कारोबार में घाटा
अगर किसी का बिजनेस अच्छा चल रहा है लेकिन अचानक ही यह लगने लगे कि व्यापार में मंदी आ रही है तो समझिए आपके अच्छे खासे बिजनेस पर किसी की नजर लगी है। ऐसे में आप अपनी दुकान में नींबू-मिर्च के उपाय आजमा सकते हैं। अपने प्रतिष्ठान को बुरी नजर लगने से बचाने के लिए दुकान के सामने नींब-मिर्च लटका सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे भूलकर भी प्लास्टिक के नींबू और मिर्च नहीं टांगना चाहिए।
child
जब बच्चे को लग जाए नजर
यदि बच्चा दूध नहीं पी रहा हो तो उसके सिर के ऊपर से दूध को तीन बार उतारकर कुत्ते को पिलाने से नजर दोष जाता रहता है।
यदि बच्चा दूध नहीं पी रहा हो तो उसके सिर के ऊपर से दूध को तीन बार उतारकर कुत्ते को पिलाने से नजर दोष जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
food
- फोटो : instagram
जब खाने पर लगे नजरदोष
जब आपको अचानक भूख लगना बंद हो जाए, गुस्सा ज्यादा आने लगे, छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े होने लगे तो समझिए आपके ऊपर किसी की नजर लगी हुई है। ऐसे में इस दोष को दूर करने के लिए लोटे में जल लेकर उसको अपने सिर के ऊपर सात बार उतार कर किसी चौराहे पर फेंक देना चाहिए। लेकि ध्यान रहें लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

vastu tips
घर को बुरी नज़र से बचाने के उपाय
नजर दोष को दूर करने के लिए घर पर तुलसी का पौधा जरूर लगना चाहिए। इसके अलावा समय सयम पर पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। वहीं लोबान का धुआं भी करना चाहिए यह घर पर लगी बुरी नजर को दूर करने में बहुत ही कारगर होता है। घर में पूजा के बाद शंख और घंटी बजानी चाहिए।
नोट: ध्यान रहे यह सब मान्यताओं पर आधारित नजर दोष दूर करने के उपाय है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।