Jaldi Shadi Ke Upay: चैत्र माह की शुरुआत हो गई है। इस महीने नाकरण, मुंडन, विवाह आदि धार्मिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। इस माह कई घरों में शहनाइयां बजेंगी। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिनकी विवाह की उम्र हो गई है इसके बावजूद भी उन्हें उचित वर या वधु नहीं मिल रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी विवाह में कोई न कोई रुकावट आ रही है। या फिर विवाह दोष के कारण शादी होते-होते टूट जा रही है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं। मान्यता है कि ज्योतिष उपाय के जरिए विवाह में आ रही रुकावटों को दूर किया जा सकता है। साथ ही इन उपायों को करने से मनचाहा जीवन साथी भी मिलता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
विवाह में हो रही है देरी, तो शादी योग्य लड़के-लड़कियां करें उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन