फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके होंठ पर भी है तिल, जानें होंठो पर तिल वालो का कैसा होता है व्यक्तित्व

Sun, 10 Oct 2021 05:57 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 10 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
hoth par til ka matlab moles on lips say about your personality
तिल

हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल पाए जाते हैं कुछ तिल जन्म के साथ ही होते हैं तो कुछ समय के साथ बन जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगो की बनावट, निशान और तिल देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है। व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का भी अपना एक अलग मतलब होता है। किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर यदि होंठ या फिर उसके आस-पास तिल हो तो वह लोगों का ध्यान बहुत जल्दी अपनी ओर खींचता है क्योंकि होंठ के आस-पास या होंठ के ऊपर का तिल व्यक्ति की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। खासतौर पर यदि किसी महिला के होंठ पर तिल हो तो ये बहुत ही आकर्षक लगता है। यही कारण है कि लोग आजकल आर्टिफिशियल तिल भी बनवाने लगे हैं लेकिन स्वयं बनने वाले तिलों का अपना एक अलग महत्व होता है। होंठो पर तिल शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। आइए जानते हैं होंठ पर तिल का क्या होता है मतलब और कैसा होता है इनका व्यक्तित्व

hoth par til ka matlab moles on lips say about your personality
होंठों पर तिल
होंठ के ऊपर दाईं ओर तिल

जिन लोगों होंठ के दाईं ओर के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है ऐसे लोग जीवनसाथी के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं। जिन पुरुषों के होंठ के दाईं ओर ऊपरी हिस्से पर तिल होता है वे जिन लोगों को पसंद करते हैं केवल उन्हीं के साथ प्रसन्न रहते हैं। जो लोग इनको पसंद न हो ये उनके साथ सही प्रकार से व्यवहार नहीं करते हैं। ये लोग सुख-सुविधाओं भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। तो वहीं जिन महिलाओं के होंठ के दाईं ओर के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है उन्हें अपने जीवनसाथी से भरपूर प्यार प्राप्त होता है।

hoth par til ka matlab moles on lips say about your personality
प्रतीकात्मक तस्वीर
होंठ के बाईं ओर ऊपरी हिस्से पर तिल

होंठ के बाईं ओर ऊपरी हिस्से पर तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त नहीं होता है, लेकिन ऐसे लोग बहुत जल्दी ही अपने स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hoth par til ka matlab moles on lips say about your personality
तिल
होंठ के निचले हिस्से पर दाईं ओर तिल

जिन लोगों के होंठों के निचले हिस्से पर दाईं ओर तिल होता है, वे अपने काम में निपुण होते हैं इसी कारण ये अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। समय के साथ आगे बढ़ना और चीजों को अपनाना इनकी प्रवृत्ति होती है। ये हर परिस्थिति में स्वयं को संभालाना अच्छे से जानते हैं। बात की जाए इनके प्रेमी जीवन की तो ये काफी रोमांटिक होते हैं।

विज्ञापन
hoth par til ka matlab moles on lips say about your personality
हस्तरेखा तिल
निचले होंठ के बाईं ओर तिल

यदि किसी व्यक्ति के होठों के निचले हिस्से पर बाईं ओर तिल होता है तो ऐसे व्यक्ति को अच्छे कपड़े पहनने और अच्छा भोजन करने का शौक होता है। इसके साथ ही ये लोग अपनी चीजों को बहुत अच्छे से संभालकर रखते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं और उनके साथ इनका व्यवहार सदैव अच्छा रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed