इस हफ्ते आप प्यार के किस मोड़ पर होंगे, कह रही है आपकी राशि
इस हफ्ते वैलेंटान्स वीक शुरु हो रहा है यानि प्रेमियों के लिए यह हफ्ता बेहद खास। कई लोग इस हफ्ते प्रपोज करना चाहेंगे तो कोई अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लेंगे। आप इस हफ्ते प्यार के किस मोड़ पर होंगे, देखिए क्या कहती है आपकी राशि।
इस हफ्ते आप प्यार के किस मोड़ पर होंगे, कह रही है आपकी राशि
मेष राशि: आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले वेलेन्टाईन की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं लेकिन समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे।
इस हफ्ते आप प्यार के किस मोड़ पर होंगे, कह रही है आपकी राशि
वृष राशि: सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए और यदि आपको लगता है कि अभी बताना आवश्यक है तब आप सप्ताह के दूसरे भाग में ही अपनी भावनओं को व्यक्त करें।
इस हफ्ते आप प्यार के किस मोड़ पर होंगे, कह रही है आपकी राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको आरंभिक समय में सोच समझ के ही मुंह खोलना चाहिए। आप बोलते ज्यादा हैं और कई बार अड़ के अपनी बात को ही सही ठहराने का प्रयास भी करते हैं। सप्ताह मध्य बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। समय रुठने मनाने में बीत सकता है। इस समय आप प्रेमी से मीठी और सुकून भरी बातें कर सकते हैं और मन का काफी बोझ हल्का भी कर सकते हैं। सप्ताहांत में आप दोनों रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और प्रेम की बारिश का आनंद ले सकते हैं।
इस हफ्ते आप प्यार के किस मोड़ पर होंगे, कह रही है आपकी राशि
कर्क राशिः आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें क्योंकि आजकल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। फैशन के चक्कर में अपनी सेहत को ना बिगाड़े। किसी पार्टी आदि में या क्लब में भी जाते है तब आपको ड्रिंक्स आदि देखकर ही लेने चाहिए। अंधाधुंध पीने से स्वास्थ्य संबधी विकार हो सकते हैं। यदि आप ड्रिंक नहीं भी करते हैं तब ठंडा-गर्म भी देख कर ही लें अन्यथा गला खराब हो सकता है या फिर बुखार मे भी ये सप्ताह निकल सकता है। यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तब आप प्रेमी से मिलन कैसे कर पाएंगे।