फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: आर्थिक समस्या हैं परेशान, तो राशि के अनुसार करें होलिका दहन

Wed, 16 Mar 2022 04:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
Holi 2022 To remove the financial issues from your life do these remedies according to your rashi
 यदि आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस बार राशि के अनुसार होल्क दहन करें। - फोटो : अमर उजाला।

Holi 2022: होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। होली हिंदुओं का दो दिवसीय त्योहार है और होली की पूर्व संध्या को लोकप्रिय रूप से 'होलिका दहन' कहा जाता है। रंग वाली होली 18 मार्च, शुक्रवार को मनाई जाएगी।  यानी 17 मार्च, गुरुवार को होली दहन किया जाएगा। इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। होली उन त्योहारों में से एक है जो सभी धार्मिक भेदभावों को भूलकर खेला जाता है। यह त्योहार भाईचारे और समानता के संदेश को बढ़ावा देता है। होलिका दहन का बहुत ही विशेष महत्व है। होलिका दहन के दिन लोग विधि- विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा- पाठ करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के दिन अर्चना करने से घर में माता लक्ष्मी निवास करती हैं।  यदि आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस बार राशि के अनुसार होल्क दहन करें। आइए जानते हैं किस राशि के जातकों को दहन के दौरान क्या करना चाहिए 

Holi 2022 To remove the financial issues from your life do these remedies according to your rashi
होलिका दहन करते समय मेष राशि के जातकों को खैर की लकड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए।

मेष राशि
होलिका दहन करते समय मेष राशि के जातकों को खैर की लकड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। लकड़ियों के साथ होलिका की अग्नि में गुड़ की आहुति देनी चाहिए।  इस उपाय से मेष राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। 

Holi 2022 To remove the financial issues from your life do these remedies according to your rashi
होलिका दहन के लिए वृषभ राशि के जातकों को टेसू या पलाश की लकड़ियों का उपयोग करना चाहिए।

वृषभ राशि
होलिका दहन के लिए वृषभ राशि के जातकों को टेसू या पलाश की लकड़ियों का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही होलिका की अग्नि में मिश्री की आहुति देने के बाद होलिका की 11 परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 To remove the financial issues from your life do these remedies according to your rashi
मिथुन राशि के जातकों को अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए होलिका की अग्नि में गेहूं की बाली डालनी चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए होलिका की अग्नि में गेहूं की बाली डालनी चाहिए। और इसके साथ ही 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Holi 2022 To remove the financial issues from your life do these remedies according to your rashi
कर्क राशि के जातकों को होलिका दहन के समय पलाश की लकड़ियां इस्तेमाल करनी चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को होलिका दहन के समय पलाश की लकड़ियां इस्तेमाल करनी चाहिए और होलिका में सफेद चावल की आहुति देनी चाहिए। यह उपाय करने से मेष राशि के जातकों को नौकरी में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed