Guruvar Upay: धार्मिक मान्यता के मुताबिक गुरुवार को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से अर्चना की जाती है। श्री हरि विष्णु जगत के पालनहार हैं। और इनकी आराधना करने से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। ज्योतिष शास्त्रों में बृहस्पतिवार को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। इसीलिए भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी। आइए जानते हैं गुरुवार के उपायों के बारे में।
Guruvar Upay: गुरुवार को जरूर करें ये खास उपाय, होगी आर्थिक स्थिति मजबूत
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन