फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Remedies: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख और समृद्धि

Thu, 17 Mar 2022 06:19 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 17 Mar 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Friday Remedies goddess lakshmi vrat puja vidhi shukrawar ke upay
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

Friday Remedies: हिंदू धर्म में शुक्रवार की पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। शुक्रवार के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की आर्थिक तंगी को दूर कर देती हैं। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अगर वे अपने भक्त पर प्रसन्न हो जाती हैं तो उसके जीवन को धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं। यदि कोई व्यक्ति धन से जुड़ी किसी पेरशानी से जूझ रहा है, तो उसे शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी करने चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातक की सभी बाधाएं दूर कर देती हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार से जुड़े कुछ उपाय... 

Friday Remedies goddess lakshmi vrat puja vidhi shukrawar ke upay
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाएं शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुहाग का सामाना अर्पित करें, जिसमें लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चूड़ियां और लाल चुनरी शामिल हों। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। 

Friday Remedies goddess lakshmi vrat puja vidhi shukrawar ke upay
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु की अर्धांगिनी माना जाता है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करना चाहिए और लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग भी अवश्य लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Remedies goddess lakshmi vrat puja vidhi shukrawar ke upay
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

शुक्रवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सवा किलो अखंडित चावल रखें। इसके बाद चावल की पोटली को हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच माला का जाप करें और फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है। 

विज्ञापन
Friday Remedies goddess lakshmi vrat puja vidhi shukrawar ke upay
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करें और वह फूल तिजोरी या अलमारी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सदैव आपके घर में विराजमान रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed