फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Turtle Ring: रंक से राजा बना देगी कछुए की अंगूठी, पहनते समय फेंगशुई के इन नियमों का करें पालन

Tue, 30 Jul 2024 07:23 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 30 Jul 2024 07:23 AM IST
सार

चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में जिस तरह से लाफिंग बुद्धा, तीन टांगों वाले मेंढक और चीनी सिक्कों का महत्व बताया गया है ठीक उसी तरह से कछुए की अंगूठी का भी महत्व बताया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
turtle ring attract money kachua ki anguthi pahnane ke fayde in details in hindi
कछुए की अंगूठी - फोटो : Amar Ujala

फेंगशई में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनसे व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकता है। इनमें से एक है कछुए की अंगूठी। माना जाता है कि कछुए की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज के समय में ज्यादातर लोगों के हाथ में ये अंगूठी देखने को मिल जाती है। बहुत से लोग कछुए की अंगूठी आकर्षक दिखने के लिए भी पहनते हैं, साथ में कुछ लोग धन और सुख समृद्धि के लिए पहनते हैं। चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में जिस तरह से लाफिंग बुद्धा, तीन टांगों वाले मेंढक और चीनी सिक्कों का महत्व बताया गया है ठीक उसी तरह से कछुए की अंगूठी का भी महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, कछुए के आकार की अंगूठी धारण करने से भाग्य चमकने लगता है। जो भी व्यक्ति कछुए की अंगूठी पहनता है उसके ऊपर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कछुए की अंगूठी को किस उंगली में और किस दिन धारण करना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

turtle ring attract money kachua ki anguthi pahnane ke fayde in details in hindi
कछुए की अंगूठी - फोटो : iStock

क्यों खास है कछुए की अंगूठी?

कछुआ दीर्घायु और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, कछुए की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है और उसके जीवन में स्थिरता आती है। कछुए की अंगूठी को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है और माना जाता है कि यह ग्रह धन, वैभव और सुख का कारक है।

turtle ring attract money kachua ki anguthi pahnane ke fayde in details in hindi
कछुए की अंगूठी - फोटो : iStock

कछुए की अंगूठी किस उंगली में पहननी चाहिए

कछुए की अंगूठी हमेशा दहीने हाथ की माध्यम या फिर तर्जनी उंगली में धारण करना चाहिए। इस अंगूठी को धारण करने से पहले इसे दूध मिले गंगाजल में शुद्ध करना चाहिए। धारण करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि कछुए का मुंह आपकी तरफ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
turtle ring attract money kachua ki anguthi pahnane ke fayde in details in hindi
कछुए की अंगूठी - फोटो : iStock

किस दिन धारण करें कछुए की अंगूठी

कछुए की अंगूठी को पहनने के लिए सबसे अच्छा दिन शुक्रवार है। इस दिन को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। अगर किन्ही कारणों से अंगूठी उतारनी पड़ जाए तो इसे पहनने से पहले मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें उसके बाद ही पहनें।

विज्ञापन
turtle ring attract money kachua ki anguthi pahnane ke fayde in details in hindi
कछुए की अंगूठी - फोटो : iStock

कछुए की अंगूठी धारण करने के फायदे

कछुए की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है। यह व्यक्ति के जीवन में स्थिरता लाती है। कछुए की अंगूठी व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। यह व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करती है।

 

किन लोगों को पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी?

रत्न शास्त्र के अनुसार कछुए की अंगूठी मकर और वृषभ राशि के जातक को जरूर धारण करनी चाहिए। इससे आर्थिक लाभ के साथ साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed