फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह से जलाएंगे कपूर तो रुपये-पैसों की तंगी होगी दूर, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Wed, 06 Oct 2021 05:30 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Do these camphor measures to get money and get rid of financial problems
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिंदू धर्म में पूजा करते समय ज्यादातर कपूर का इस्तेमाल किया ही जाता है। कपूर जलाने से न केवल धार्मिक फायदे होते हैं बल्कि इसका वैज्ञानिक आधार भी माना गया है। प्रतिदिन कपूर जलाने से हवा में व्याप्त आस-पास के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे हम उनके संपर्क में आने से बच जाते हैं। स्वास्थय संबंधी कई समस्याओं से निजात के लिए भी कपूर का प्रयोग किया जाता है। कपूर के प्रयोग से नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे आपके जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है। यदि आपके घर में किसी प्रकार से पैसों की तंगी है या फिर क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो कपूर के कुछ बेहद ही आसान उपाय करके आप इन सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं और अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या हैं कपूर के उपाय।


 

Do these camphor measures to get money and get rid of financial problems
कर्पूर
रसोई में कपूर
प्रतिदिन रात को जब सभी लोग खाना खा लें तो पूरी रसोई की साफ-सफाई करने के बाद एक चांदी की छोटी सी कटोरी में कपूर के साथ लौंग का एक जोड़ा डालकर जलाना चाहिए। इससे आपके घर में बरकत आती है और धन संबंधित समस्याओं का अंत होता है। मान्यता है कि यह कार्य यदि रोज किया जाए तो कभी धन की कमी नहीं होती है।

 
Do these camphor measures to get money and get rid of financial problems
camphor

पति-पत्नी में प्रेम के लिए कपूर का उपाय
यदि दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं या फिर जीवन साथी से मनमुटाव की स्थिति रहती है तो शयनकक्ष की सफाई  करके कपूर जलाकर दिखाना चाहिए इससे वहां मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और संबंध में मधुरता आती है। इसके अलावा स्त्री रात को अपने पति की तकिया के नीचे कपूर रख दे और सुबह उठकर उस कपूर को चुपचाप बिना टोके जला दे। मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के बीच की समस्याएं दूर होती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do these camphor measures to get money and get rid of financial problems
camphor - फोटो : camphor

घी में डुबोकर कपूर-
प्रतिदिन अपने घर में सुबह-शाम देसी घी में कपूर को डुबोकर जलाना चाहिए। इसे अपने पूरे घर के हर एक कमरे, हॉल या आंगन सभी में दिखाना चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है। आपके घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहता है। 

विज्ञापन
Do these camphor measures to get money and get rid of financial problems
camphor

देवी-देवताओं के समक्ष कपूर-
शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन देवी-देवताओं के समक्ष कपूर जलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। देवी-देवताओं की कृपा से आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यदि घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष हो तो उसके प्रभावों से भी मुक्ति प्राप्त होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed