फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन ज्योतिष उपायों को करने से मिलता है तनाव से छुटकारा, प्राप्त होती है मानसिक शांति

Wed, 26 May 2021 10:55 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 26 May 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
By doing these astrological remedies you get relief from stress
(सांकेतिक तस्वीर)

आज के समय में लोगों में तनाव की समस्या बहुत अधिक देखने को मिलती है। यहां तक की कम उम्र के बच्चों में भी तनाव की समस्या होने लगी है। लोग कई बार दवाइयों के सहारा लेने लगते हैं लेकिन यह काफी हद तक शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। तनाव से बचने के लिए अपनों का साथ सबसे आवश्यक होता है। तनाव होने के निजी और कार्यक्षेत्र से संबंधित कई कारण हो सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार ग्रहों की स्थिति सही न होने के कारण भी तनाव और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।

By doing these astrological remedies you get relief from stress
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को तनाव की समस्या है तो उनके लिए चांदी के आभूषण धारण करना लाभदायक रहता है। चांदी को चंद्रमा की धातु माना गया है और चंद्रमा मन का कारक होता है। चांदी की चीजें पहनने से शीतलता प्राप्त होती है। माना जाता है कि इससे धीरे-धीरे तनाव दूर होने लगता है और शांति प्राप्त होती है।

By doing these astrological remedies you get relief from stress
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

ज्योतिश शास्त्र के अनुसार चंद्रमा मन का कारक होता है। यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो तो भी व्यक्ति को तनाव और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव की पूजा से चंद्रमा अनुकूल होता है और तनाव से राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
By doing these astrological remedies you get relief from stress
रुद्राक्ष

रूद्राक्ष के लाभ के बारे में तो सभी जानते हैं। रूद्राक्ष धारण करने से कई फायदे होते हैं। यदि किसी को तनाव की समस्या हो तो सोमवार के दिन चांदी में द्विमुखी रूद्राक्ष जड़वाकर धारण करना चाहिए। इसके अलावा चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार या पूर्णिमा तिथि को चावल, दूध, मिश्री, चंदन की लकड़ी, चीनी, खीर, सफेद वस्त्र, चांदी आदि का क्षमतानुसार दान करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed