फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhadrapada Amavasya 2020 Date: जानिए कब है अमावस्या, क्या है इसका महत्व और उपाय

Fri, 14 Aug 2020 07:56 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 14 Aug 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
bhadrapada amavasya 2020 know the significance date and muhurat and remedies
भाद्रपद अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को भाद्रपद अमावस्या कहा जाता है। भाद्रपद मास की अमावस्या को कृष्ण जी को समर्पित किया जाता है। अमावस्या के दिन दान और पितृ तर्पण का बहुत महत्व होता है। अगर यह अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है और सूर्यग्रहण भी होता है तो इस अमावस्या का महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इस अमावस्या पर कुश (घास) का बहुत महत्व माना जाता है, भादप्रद की अमावस्या को धार्मिक कार्यों जैसै श्राद्ध आदि करने  में कुश का उपयोग किया जाता है। इसलिए इसे कुश ग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है। कुछ लोग इसे भादों अमावस्या भी कहते हैं। यह दिन कालसर्प दोष के निवारण के लिए भी उत्तम माना गया है। जानते हैं कब है अमावस्या क्या है इसका महत्व और उपाय 

bhadrapada amavasya 2020 know the significance date and muhurat and remedies
भाद्रपद अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

भाद्रपद अमावस्या तिथि आरंभ और समापन समय

18 अगस्त 2020 को 10:41 से भाद्रपद अमावस्या आरंभ होकर 19 अगस्त 2020 को 08:12 तक रहेगी।
भाद्रपद अमावस्या का व्रत 19 अगस्त को रख सकते हैं।

bhadrapada amavasya 2020 know the significance date and muhurat and remedies
भाद्रपद अमावस्या 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भाद्रपद अमावस्या का महत्व 
पितृ तर्पण के लिए यह दिन बहुत उत्तम होता है। साथ ही कृष्ण पक्ष में पड़ने की वजह से यह अमावस्या कृष्ण जी को समर्पित की जाती है जिसके कारण इसका महत्व और ज्यादा माना गया है। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा का महत्व भी माना गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
bhadrapada amavasya 2020 know the significance date and muhurat and remedies
भाद्रपद अमावस्या 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amavasya

भाद्रपद अमावस्या के दिन ये उपाय कर सकते हैं

  • अमावस्या पर दान-स्नान का बहुत महत्व माना गया है। इसलिए इस दिन प्रातःकाल की बेला में किसी पवित्र नदी, कुंड में स्नान करना चाहिए, और सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। 
  • अमावस्या का दिन पितृ तर्पण के लिए बहुत उत्तम रहता है। इसलिए इस दिन किसी नदी के तट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और दान करें। इससे आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी। 
  • अमावस्या को के दिन शनिदेव की पूजा करने का महत्व भी माना गया है। अमावस्या के दिन आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा भी कर सकते हैं। 
  • जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष बनता हो, उन लोगों को अमावस्या के दिन कालसर्प दोष निवारण करवाना चाहिए। इससे कालसर्प दोष के कारण होने वाले प्रभाव कम होते हैं।  
  • अपने पूर्वजों की शांति के लिए अमावस्या के दिन संध्या के समय किसी पीपल के वृक्ष के नीचे जाकर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। और प्रार्थना करते हुए पीपल की सात परिक्रमा लगाएं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed