फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनते-बनते बिगड़ रहे हैं काम, मिल रही है असफलता, तो करें ये उपाय

Sat, 29 May 2021 07:20 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 29 May 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Best vastu tips for money and success
vastu tips - फोटो : vastu tips

कई बार हमारे जीवन में प्रयास करने के बाद भी काम बिगड़ते चले जाते हैं। बहुत मेहनत करने के बाद भी केवल असफलता ही हाथ लगती है। वास्तु के अनुसार इसका कारण घर में उत्पन्न वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। जब घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगे तो व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि घर में कई बार जाने-अनजाने कुछ कार्यों को करने से उत्पन्न हो जाता है जिसे दूर करना बहुत जरूरी होता है। वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं जिनके द्वारा वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाया जा सकता है। जानते हैं

Trending Videos
Best vastu tips for money and success
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादातर घरों में लोग पूजा के स्थान पर कई धार्मिक ग्रंथ, और पुस्तके रखते हैं। वास्तु के अनुसार यदि इन पुस्तकों को सही दिशा में न रखा जाए तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। घर में धार्मिक ग्रंथ पश्चिम दिशा में रखना सही रहता है। इसी तरह से धार्मिक ग्रंथों को सही और पवित्र स्थान पर रखना जरूरी होता है। कई बार लोग धार्मिक ग्रंथों या पुस्तकों को बिस्तर पर तकिए के नीचे ही रखकर सो जाते हैं। यह गलत होता है इससे आपके जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

Best vastu tips for money and success
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि घर में किसी तरह से वास्तु दोष हो तो आपके घर में कलह-क्लेश बढ़ने लगता है साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन सुबह को साफ-सफाई करने के बाद पूजा करें और एक पात्र में जल लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पान के पत्ते से पूरे घर में छिड़काव करें। इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होता है साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best vastu tips for money and success
मंदिर में रोज घंटी बजाएं (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

प्रतिदिन पूजा करने के दौरान घर में घंटी अवश्य बजानी चाहिए साथ ही शंख भी बजाना चाहिए। शंख और घंटी की ध्वनि से पूरे वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगती हैं। काम में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है। प्रतिदिन घर से निकलते समय केसर या फिर हल्दी का तिलक लगाकर जाना चाहिए। इससे आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Best vastu tips for money and success
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रतिदिन घर में धूप दीप अवश्य जलाकर दिखाना चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है। प्रतिदिन अपने घर में प्रातः काल में गाय के शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। इससे वातावरण शुद्ध होता है साथ ही घर में सुख-समृद्धि और आरोग्यता का वास होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed