सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित किया जाता है। मंगलवार का दिन वीर बजरंगी भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है। हनुमान जी के विषय में कहा जाता है कि ये एक ऐसे देव हैं जो कलयुग में भी पृथ्वी पर विद्यमान हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति के सभी संकट टल जाते हैं। जहां धार्मिक दृष्टि से ये दिन हनुमान जी का माना गया है तो वहीं ज्योतिष के अनुसार इस दिन का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह करता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस और ऊर्जा का ग्रह माना गया है। धार्मिक मान्यता और ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें मंगलवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन से कार्य हैं जिन्हें मंगलवार के दिन नहीं करना चाहिए।
मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो सनातन धर्म में मांस-मदिरा का सेवन करना निषेध माना गया है। फिर भी अगर आप मांसाहारी या अन्य तामसिक चीजों का सेवन करते हैं तो मंगलवार के दिन इन चीजों का त्याग करना चाहिए। यदि मंगलवार के दिन मांस या फिर किसी तरह के मादक पदार्थों का सेवन करते हैं तो आपको अपने जीवन में आर्थिक तंगी समेत कई कष्टों का सामना करना पड़ता है।
मंगलवार का दिन ऋण नहीं देना चाहिए और न ही किसी से ऋण लेना चाहिए। इसी के साथ मंगलवार को धन संबंधित नया कार्य आरंभ करने से बचना चाहिए। मंगलवार को भूलकर भी धारदार या नुकीली चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इससे आपके घर में कलह का वातावरण बनता है। इस दिन क्रोध करने से बचना चाहिए और किसी को भी अपशब्द नहीं कहने चाहिए।
मंगलवार के दिन तन और मन दोनों की स्वच्छता रखनी चाहिए। यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता है इसलिए पति-पत्नी को एक दूसरे से दूरी रखनी चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन गर्भ में आई संतान उग्र और अहंकारी स्वभाव की होती है।
मंगलवार के दिन पश्चिम, वायव्य और उत्तर दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि यात्रा करना बहुत ही आवश्यक हो तो थोड़ा सा गुड़ खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए।