फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: इन 4 राशि वाले के पास नहीं होती है धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा

Thu, 29 Jul 2021 07:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 29 Jul 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
Astrology these four zodiac signs people get blessed by Goddess Lakshmi
मां लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

भौतिक सुख-संसाधनों को पाने के लिए धन की आवश्यकता होती है। धन के अभाव में व्यक्ति का जीवन दरिद्रता में बीतता है। उसे कई तरह की चुनौतियां और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मां लक्ष्मी धन और वैभव प्रदान करने वाली देवी हैं, कहते हैं जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है तो उसका जीवन धन-वैभव और समृद्धि से पूर्ण हो जाता है। ऐसे जातकों के जीवन में दरिद्रता नहीं आती है। उन्हें कभी भी रुपयों पैसों की कोई कमी नहीं होती है। उनके धन-धान्य के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कुछ विशेष राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। ये जातक हमेशा मां लक्ष्मी के कृपा पात्र बने रहते हैं। इनका भाग्य भी खूब साथ देता है। मेहनत और भाग्य का साथ इन्हें धनवान बनाता है। आइए जानते हैं किस राशि के जातक होते हैं मां लक्ष्मी के कृपा पात्र। 

Astrology these four zodiac signs people get blessed by Goddess Lakshmi
वृषभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृषभ राशि 

यह राशि चक्र में दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। स्वामी शुक्र का प्रभाव हमेशा इन राशि के जातकों पर रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इस कारण से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से वृषभ राशि के जातकों पर रहता है। वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं।

Astrology these four zodiac signs people get blessed by Goddess Lakshmi
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि

कर्क राशि पर भी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। कर्क राशि के जातकों को अमीर बनने लग्जरी जीवन जीने का मौका मिलता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। इस राशि के जातक काफी मेहनती और दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। जो मन में ठान लिया उसे वह जरूर पूरा करते हैं। इनका कार्य कभी भी किसी तरह की बाधा में नहीं रुकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology these four zodiac signs people get blessed by Goddess Lakshmi
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव होते हैं। इस राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। सिंह राशि के जातक काफी मेहनती और कार्य कुशल होते हैं। यह अपनी लग्जरी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मेहतन करते हैं। इस राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता काफी होती है। ये किसी काम को करने में नहीं घबराते हैं। इस कारण इनको काफी सफलता भी मिलती है।

विज्ञापन
Astrology these four zodiac signs people get blessed by Goddess Lakshmi
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। इस राशि के स्वामी मंगलदेव होते हैं। भाग्यशाली राशियों की गिनती में वृश्चिक राशि भी आती है। इस राशि के जातकों में पैसे बनाने की काफी लालसा रहती है और इसके साथ ये लोग काफी मेहनती होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed