फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: आने वाले पांच दिनों में शनि-गुरु समेत कई बड़े ग्रहों का फेरबदल,जानें शुभ या अशुभ प्रभाव

Wed, 23 Feb 2022 08:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Feb 2022 08:16 AM IST
विज्ञापन
astrology predictions for 23 to 27 february many planets transit impact on all zodiac sign
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका: 23 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति अस्त होने वाले हैं। फिर इसके बाद यानी 26 फरवरी दिन शनिवार को महान पराक्रमी और लाल ग्रह मंगल शनिदेव की राशि मकर में गोचर करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर गहरा पड़ता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन, वक्री, मार्गी, अस्त, उदय, युति, योग और नक्षत्रों का परिवर्तन करते रहते हैं जिसका विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार फरवरी महीने के बाकी बचे हुए दिनों में कई ग्रहों की चाल और उनकी दशा में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार 23 से 27 फरवरी के बीच कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। आइए विस्तार से इसका ज्योतिषीय विश्लेषण और जातकों पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करते हैं। 

astrology predictions for 23 to 27 february many planets transit impact on all zodiac sign
- फोटो : अमर उजाला
चार ग्रह करेंगे राशि 
फरवरी के अंतिम दिनों में गुरु अस्त होने वाले हैं। 23 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति अस्त होने वाले हैं। फिर इसके बाद यानी 26 फरवरी दिन शनिवार को महान पराक्रमी और लाल ग्रह मंगल शनिदेव की राशि मकर में गोचर करेंगे। जहां पर पहले से ही शनि विराजमान है। फिर इसके बाद 27 फरवरी को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह भी मकर राशि में आ जाएंगे। वहीं इसी दिन यानी 27 फरवरी को कर्मफलदाता और न्यायाधिपति ग्रह शनिदेव स्वराशि मकर में उदय हो जाएंगे। एक साथ कई ग्रहों के संयोग से हर एक राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।
astrology predictions for 23 to 27 february many planets transit impact on all zodiac sign
guru gochar 2022 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि में देवगुरु होंगे अस्त
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अस्त और उदय होने का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई प्रमुख ग्रह अस्त होता है उसका प्रभाव क्षीण हो जाता है। 23 फरवरी को शुभ ग्रह माने जानें वाले, शिक्षा, ज्ञान ,वैवाहिक जीवन और संतान के कारक ग्रह गुरु शनि देव की राशि कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने पर विवाह जैसे अनुष्ठान कुछ समय के लिए थम जाएंगे। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार गुरु के अस्त होने पर सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों के जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है। वहीं अगर गुरु के अस्त होने से वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु,कुंभ और मीन राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology predictions for 23 to 27 february many planets transit impact on all zodiac sign
mangal

मंगल का मकर राशि में गोचर
क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि और शनिदेव की राशि मकर में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह पराक्रम और स्वभाव से आक्रामक होते हैं। ऐसे में मंगल के मकर राशि में होने से मेष, वृषभ,मिथुन,कर्क,तुला, धनु ,मकर और कुंभ राशि के जातकों को विवाद और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं सिंह,वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
astrology predictions for 23 to 27 february many planets transit impact on all zodiac sign
venus
शुक्र का गोचर मकर राशि में
27 फरवरी को सुख-समृद्धि, वैभव और ऐशोआराम प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करते हुए मंगल के साथ युति बनाएंगे। शुक्र ग्रह के मकर राशि में प्रवेश से कर्क,मेष और सिंह राशि के जीवन में कई तरह के सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी।  वहीं इसके उलट वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला,वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों लिए समय परेशानियों से भरा रह सकता है। लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं हैं यह सब थोड़े ही समय के लिए रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed