Astro Remedies To Control Anger : आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो बात-बात पर चिढ़ जाते हैं या गुस्सा करने लगते हैं। उन्हें किसी की छोटी सी बात या मजाक भी सहन नहीं हो पाती। ऐसे लोग जरा सी बात पर अपना आपा खो बैठते हैं। कई बार तो गुस्से में ऐसी बात बोल देते हैं या गुस्से में कुछ गलत कर देते हैं, जिससे बाद में खुद को ही पछताना पड़ता है। यदि आप भी इन्हीं लोगों में से हैं जिसे बात-बात पर गुस्सा आता है और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ज्योतिष के कुछ उपाय आजमा सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता है। कुछ ग्रहों की खराब स्थिति होने की वजह से व्यक्ति को बिना वजह गुस्सा आता है। इसलिए ग्रहों को शांत करके आप अपने गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्रोध पर काबू पाने के लिए ज्योतिष उपाय...
Astro Tips: क्या आपको भी बात-बात आता है गुस्सा? जानिए किस ग्रह के कारण होता है ऐसा और इसे कम करने के उपाय
क्यों आता है गुस्सा ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, क्रोध का मुख्य कारण मंगल, सूर्य, शनि, राहु और चंद्रमा ग्रह हो सकते हैं। कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य और चंद्रमा, मंगल ग्रह एक दूसरे के साथ किसी रूप से संबंध बनाते हैं, तो व्यक्ति को अपेक्षा से अधिक गुस्सा आता है। वहीं क्रोध अग्नि तत्व का द्योतक है और जब अग्नि तत्व अन्य राशियों या ग्रहों के साथ मिलता है, तब व्यक्ति को बात-बात पर गुस्सा आता है। इसके अलावा जिन लोगों का मंगल अच्छा नहीं होता, उन्हें भी अत्यधिक क्रोध आता है।
गुस्सा कम करने के ज्योतिषीय उपाय
अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए चांदी की अंगूठी या पेंडेंट में बड़े साइज का असली मोती पहननें। मान्यता है कि चांदी मन को शांत करता है। साथ ही इससे व्यक्ति का चंद्र ग्रह ठीक होता है और क्रोध आने पर भी आप उसे ठीक से नियंत्रित कर पाएंगे।
जिस व्यक्ति को अत्यधिक क्रोध आता है, उसको अपने आसपास चंदन का उपयोग करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि चंदन की खुशबू गुस्से को काबू में करने के काम आ सकती है। चंदन को आप टैल्कम पाउडर, परफ्यूम, धूपबत्ती या फिर अगरबत्ती किसी भी रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप रोज माथे पर चंदन का टीका भी लगा सकते हैं। इससे राहु दोष से राहत मिलेगी, आपका दिमाग शांत होगा और गुस्सा कम होगा।
प्रतिदिन सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले धरती मां को प्रणाम करें। साथ ही बिस्तर छोड़ने के बाद कम से कम 15 मिनट तक किसी से भी बात न करें। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा नियमित रूप से करने से गुस्सा कम होने लगता है और दिमाग में शीतलता आती है।