{"_id":"59beaf194f1c1b24688b5097","slug":"two-deaths-from-infectious-disease-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारी से दो की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
संक्रामक बीमारी से दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ महोबा
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। तेज धूप और उमस से संक्रामक बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पिछले 20 दिन से बारिश न होने से गर्मी पूरे शबाब पर है। गर्मी के साथ तेजी से बढ़ रही उमस आग में घी डालने का काम कर रही है। गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है और लोग उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मौजूदा समय में करीब डेढ़ हजार मरीज जिला अस्पताल मेें पहुंच रहे है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है जिससे प्राइवेट डाक्टरों की खासी बल्ले बल्ले है। शहर के मोहल्ला मकनियापुरा निवासी मुन्ना अंसारी (62) पिछले कुछ दिनों से संक्रामक बीमारी की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। रविवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह ग्राम पुरा दिदवारा निवासी घीसा देवी 70 को उल्टी दस्त होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन