फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There is no talk of the government on China issue: Salman

चीन मुद्दे पर सरकार ने नहीं की कोई बात- सलमान

Sat, 12 Aug 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 12 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
There is no talk of the government on China issue: Salman
संग्रहालय में रखी वस्तुओं को देखते पूर्व विदेश राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद। - फोटो : अमर उजाला
कायमगंज (ब्यूरो)। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि देशहित के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा केंद्र सरकार के साथ रही है और आगे भी रहेगी, लेकिन चीन मुद्दे पर केंद्र सरकार ने पार्टी से कोई बात नहीं की। उन्होंने तर्क दिया कि जीएसटी के मुद्दे पर सरकार ने राय ली और पार्टी उसके साथ रही।  वह शनिवार को अपने गांव पतौरा पहुंचे थे।  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय में चीन सेन भारत के अच्छे संबंध थे। आज भी बातचीत के जरिए विवाद हल किया जा सकता है।
विज्ञापन

 
मदरसों पर ध्वजारोहण के मामले पर उन्होंने साफ  कहा कि ध्वजारोहण सबको करना चाहिए। जहां नहीं होता है वहां भी करना चाहिए। इस देश को खंडित नहीं किया जा सकता। उन्होंने तंज कसा कि एक दो चुनाव के परिणामों से देश को बदला नहीं जा सकता। भारत सबका है व सबकी मां है।  पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर कहा कि उनके सामने ऐसी बात आई होगी या उन्हें लगा होगा कि असुरक्षित हैं। बढ़ रहे अपराधों पर कहा कि कोई सुरक्षित नहीं है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक अपराध बढ़ा है।
विज्ञापन


रामकृष्ण और सलमान के बीच बढ़ी नजदीकियां खिला सकतीं गुल
फर्रुखाबाद। पूर्व विदेश राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद शनिवार को सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के घर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सलमान खुर्शीद वहां डॉ. रामकृष्ण राजपूत का संग्रहालय देखने गए थे, जबूकि इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि वह फर्रुखाबाद के सांसद और कपड़ा उद्योग मंत्री, विदेश राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। इस दौरान कई बार फर्रुखाबाद दौरे पर आए लेकिन कभी संग्रहालय को देखने नहीं गए। राजपूत की बहू के ब्लाक प्रमुख पद से हटने के बाद खुर्शीद का वहां जाना सियासी हलके में चर्चा का विषय है। दूसरी तरफ सलमान खुर्शीद ने श्रृंगीरामपुर मंदिर के महंत स्व. जगदीशानंद के तेरहवीं भोज में भी हिस्सा लिया। यहगां से वह कन्नौज के कसबा समधन के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed