फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tanker crushes two youths on bike, death

टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

Thu, 16 Nov 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tanker crushes two youths on bike, death
क्षतिग्रस्त बाइक देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बांदा-टांडा हाईवे मार्ग पर बाइक सवार युवकों को टैंकर ने कुचल दिया। एक की मौके  पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल लाते वक्त सांसें थम र्गइं। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन रोड पर ही धरने पर बैठ गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी।

विज्ञापन

 

ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव निवासी संतोष का बेटा उमाशंकर उर्फ पिंटू (28) गांव के ही साथी शक्ति सिंह उर्फ सुत्ती (30) पुत्र जयराम सिंह की बाइक से बुधवार दोपहर शाह कस्बे किसी काम से आया था। दोनों लौट रहे थे। गाजीपुर थाने के शाह चौकी से कुछ दूर बांदा की ओर से आ रहे टैंकर से बाइक सवारों को टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार उछलकर रोड पर गिरे। दोनों को टैंकर कुचलता हुआ निकल गया। शक्ति सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पिंटू की सांसें चलती देखकर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने पिंटू को भी मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उनके आने से पहले ही पुलिस जबरदस्ती शव उठा ले गई है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया। परिजनों को पिंटू के घायल होने की बात समझाई। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। शाम करीब चार बजे पुलिस यातायात बहाल करा सकी। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि टैंकर शाह चौकी में चालक छोड़कर भाग निकला है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed