फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Proposal to make border and Kadraget check up station

सरह और कादरीगेट चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव

Sat, 15 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 15 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली की गंगा के उस तरफ बनी सरह पुलिस चौकी को थाने का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव परिसीमन के साथ प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ ने पुलिस कप्तान को सौंप दिया है। सौंपे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि सरह के लिए जाने का रास्ता पांचाल घाट से होकर जाता है। वह बहुत लंबा है। इस क्षेत्र में 63100 की जनसंख्या है, जो कि फतेहगढ़ कोतवाली से संबद्ध है। फतेहगढ़ कोतवाली के रिकार्ड में सरह की आबादी 4500, आंतर की 3700, सुंदरपुर की 3500 और महरुपुर की आबादी 3000 है।

विज्ञापन

इस आबादी की सुरक्षा के लिए पुलिस को बरसात के समय पहुंचने पर दिक्कत होती है।

प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली के इन गांवों के साथ-साथ कमालगंज थाने के गांव सबासी की आबादी 3000, कड़हर की आबादी 7000, तेरा अकबरपुर की 7500, खुटिया की 5200, महमदगंज की 6000, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर की 7500, जिठौली की 7500 और भरखा की 4500 आबादी को काटकर सरह में जोड़कर थाना बनाने के लिए मय परिसीमन के प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


प्रस्ताव में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मौजूदा समय में चौकी सरह के पास न तो कोई भवन है और न जगह है। इस समय गांव के पंचायत घर में चौकी चल रही है। सरह की प्रधान चित्रा अग्निहोत्री ने गाटा संख्या 1053, क्षेत्रफल 0.7040 हेक्टेयर भूमि कड़हर मार्ग पर गांव के पास थाने के लिए दे दी है। इन हालात में सरह में थाना बनाने की पेशकश की है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि सरह चौकी के अलावा कादरीगेट चौकी को भी थाना बनाने के लिए प्रस्ताव चल रहे हैं। शासन से मंजूरी मिलते ही तत्काल उन्हें थाने का दर्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed