फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mourning truck kills rope, death in a cottage

मौरंग भरे ट्रक ने झोपड़ी में सो रहे दंपति को रौंदा, मौत

Thu, 16 Nov 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 16 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mourning truck kills rope, death in a cottage
19 रामप्यारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरदोई/बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर मौरंग भरे ट्रक ने सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे दंपति को रौंद दिया। आननफानन में ही दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जफरपुर निवासी चंद्रपाल (56) अपनी पत्नी रामप्यारी (53) के साथ बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर गांव के बाहर सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहते थे। दो विवाहित और एक अविवाहित पुत्र गांव के अंदर बने दूसरे मकान में रहते हैं। गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे कन्नौज की ओर से आ रहा मौरंग भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और झोपड़ी में टक्कर मारते हुए चंद्रपाल व रामप्यारी को रौंद दिया। शौच के लिए निकले लोगों ने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


सीएचसी फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई और पुलिस को भी घटना के बारे में अवगत कराया गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने ट्रक चालक झांसी जनपद के गुरसरायं निवासी दिनेश पुत्र रामलाल को पकड़ लिया। एंबुलेंस आने पर चंद्रपाल और रामप्यारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया। मृतक के परिवार में दो विवाहित पुत्र, एक अविवाहित पुत्र के अलावा दो विवाहित पुत्रियां हैं। पुत्र जयपाल की तहरीर पर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed