धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में भगवान विश्वकर्मा की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह हवन पूजन व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। शहर के रोडवेज बस स्टैंड में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। औजारों का पूजन करने के बाद कर्मचारियों ने हवन में आहुतियां दीं। इस मौके पर रोडवेज के एआरएम रमाशंकर चौधरी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुनील शर्मा, फोरमैन देवेश सक्सेना, रामआसरे गोस्वामी मौजूद रहे। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा पुराण का आयोजन किया गया। इसके बाद हवन-पूजन, महाआरती व प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा संगीतमय कीर्तन प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, परमलाल, दिलीप विश्वकर्मा, महेंद्र, ललित विश्वकर्मा मौजूद रहे।
खरेला प्रतिनिधि के अनुसार महान शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर, धर्मवीर के कारखाना व उत्तम सिंह की बगिया में हवन-भजन का कार्यक्रम हुआ। आईटीआई खरेला में भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर संजीव कुमार व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रसाद भी वितरित किया गया। कस्बा चरखारी में प्रज्ञा मोटर्स में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।