फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lockout on DSN gate

डीएसएन गेट पर तालाबंद कर प्रदर्शन

Tue, 12 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Tue, 12 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lockout on DSN gate
प्राचार्य डा. मानवेंद्र सिंह का घेराव करते एबीवीपी के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव। डीएसएन कालेज प्रबंधन से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर रहे एबीवीपी पदाधिकारियों ने सोमवार को कालेज के मेन गेट में तालाबंद कर प्राचार्य का घेराव किया। गेट बंद होने से शिक्षक और छात्र करीब दो घंटे तक बंधक बने रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रधानाचार्य की सूचना पर पुुलिस पहुंची भी गेट पर खड़ी रही। प्र्राचार्य ने प्रशासन के साथ बैठक करके निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर तक समाधान कराने का अल्टीमेटम देने के बाद गेट का ताला खोला और लौट गए।

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रांत सहमंत्री ललित द्विवेदी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक तिवारी व हिंदू जागरण मंच के विमल द्विवेदी की अगुवाई में संगठन के एक सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी सोमवार सुबह करीब 11 बजे डीएसएन कालेज में पहुंचे। वह सभी नौ साल से ठप छात्र संघ चुनाव कराने की मांग प्राचार्य डा. मानवेंद्र सिंह से की। प्राचार्य के जवाब से असंतुष्ट पदाधिकारियों ने उनका घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ पदाधिकारियों ने कालेज के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। गेट पर ताला बंद होने से कालेज स्टाफ के साथ ही छात्र भी बेहाल हो गए। कालेज के अंदर लोग बाहर नहीं जा सके। बाहर मौजूद छात्र-छात्राएं कड़ी धूप में काफी देर तक कालेज में आने और बाहर निकलने के इंतजार में खड़ी रहीं। कालेज गेट पर तालाबंदी व प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली से पहुंचे सिपाहियों को भी कालेज के अंदर नहीं जाने दिया। करीब एक घंटे तक एबीवीपी सदस्यों का प्रदर्शन कालेज के भीतर जारी रहा। पुलिस का रास्ता रोकने पर मामले की जानकारी एसपी समेत अन्य अधिकारियों को दी गई। 12.30 बजे पदाधिकारी कालेज प्राचार्य को मंगलवार दोपहर तक चुनाव की स्थित को स्पष्ट करने का अल्टीमेटम देकर लौट गए। इस दौरान एबीवीपी की छात्रा प्रमुख रत्ना गुप्ता व क्षितिज ने कुछ शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसके अलावा एबीवीपी ने कर्जमाफी लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करने आए प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन




बेटी के बीमार होने पर भी नहीं जा सकीं प्रवक्ता
कालेज के मेन गेट पर तालाबंदी होने से छात्रों के साथ ही कालेज स्टाफ के सदस्य भी कालेज के बाहर नहीं जा सके। कालेज के बाहर जाने के लिए स्टाफ व प्रदर्शनकारियों में जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. रचना त्रिवेदी चार वर्षीय बेटी की तबियत खराब होने की बात गेट का ताला खोलने को काफी देर तक गिड़गिड़ाती रहीं। मगर प्रदर्शनकारी युवकों ने एक न सुनी। युवकों से बेटी को कुछ भी होने की स्थित में जिम्मेदार बताकर मायूस होकर लौट गईं।  प्रदर्शनकारी कालेज स्टाफ की किसी भी बात पर सहमति नहीं जता रहे थे। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी चुनाव बहाली के कोई परिणाम न आने की बात कहकर नारेबाजी कर शिक्षकों पर जमकर बरसे। इस दौरान कुछ शिक्षकों ने मोर्चा संभाला तो पदाधिकारी आपा खो बैठे और तीखी झड़प की। जो शिक्षकों को काफी नागवार गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालेज प्राचार्य डा. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि एबीवीपी के प्रदर्शन की संपूर्ण जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है। मंगलवार को डीएम से मुलाकात कर छात्र संघ चुनाव को लेकर दिशानिर्देश मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed