फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga then near the warning point

गंगा फिर चेतावनी बिंदु के पास

Sat, 26 Aug 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 26 Aug 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ganga then near the warning point
तीसराम की मडैया में नरवीर के मकान के पास हो रहा कटान। - फोटो : अमर उजाला

अमृतपुर। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंचने से दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी भराना शुरू हो गया है। करीब तीन गांवों का आवागमन फिर से नाव से शुरू हो गया है। दोबारा से पानी भरने से ग्रामीण भयभीत होने हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव उदयपुर, फकरपुर, जोगराजपुर, कुडरी, रामप्रसाद नगला, जटपुरा कैलयाई, हरसिंगपुर कायस्थ, ऊगरपुर, सुंदरपुर, कछुआगाढ़ा, आशा की मड़ैया, तीसराम की मडै़या, मंझा की मड़ैया समेत दो दर्जन गांवों में दोबारा से पानी भरना शुरू हो गया है। कुछ गांवों में स्कूल जाने वाले मार्गों पर पानी भरा है। इस कारण बच्चे पानी से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया है। अब यह चेतावनी बिंदु से केवल पांच सेंटीमीटर दूर रह गया है। शनिवार को गंगा में नरौरा से 45785 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर 136.50 से बढ़कर 136.55 मीटर पर पहुंच गया है। जबकि गंगा की चेतावनी बिंदु 136.60  मीटर पर है। रामगंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की कमी हुई है। 134.40 से घटकर 134.25 मीटर पर जलस्तर आ गया है। रामगंगा में 2093 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे आशा की मड़ैया, तीसराम की मड़ैया और मंझा की मड़ैया जाने वाले गांव का रास्ता पानी भरने से बंद हो गया है। इन गांवों के लोगों को आवागमन के लिए दोबारा से नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व जलस्तर कम होने से रास्ता खुल गया था लेकिन गांव जाने वाली सड़क पानी से कट गई थी। अब जलस्तर बढ़ने से पानी रास्ता फिर से बंद हो गया।

विज्ञापन


कटान से बेघर होने का सिलसिला जारी
अमृतपुर। गंगा की तेज धारा से तीसराम की मड़ैया में कटान दिन पर दिन तेज हो रहा है। तीन मकान कटने के बाद आठ ग्रामीणों के मकानोें पर कटान से खतरा मंडरा रहा है। तीसराम की मडैया में लगातार हो कटान से खेतों के बाद ग्रामीण अपने मकानों को गंवाने लगे है। रामऔतार, मिहीलाल, सूरजपाल, सर्वेश, विनोद, देशराज, राजेश, नरवीर के मकानों को कटान से खतरा बना हुआ है। नरवीर का मकान कटान की चपेट में आने लगा है। मकान से चंद कदमों की दूरी पर गंगा की धारा है। इस कारण भयभीत ग्रामीण अपने मकानों से घरेलू सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर खुले आसमान के नीचे पालीथीन तान कर रखने लगे हैं। मकान को तोड़कर मलवा भी दूसरी जगह एकत्र करने लगे। ताकि कटान से नुकसान कम किया जा सके।
विज्ञापन


विधायक और एसडीएम ने बांटी राशन किट
अमृतपुर। विधायक सुशील शाक्य और एसडीएम वसंत कुमार ने बाढ़ प्रभावित तीन गांवों में पहुंचकर खाद्य सामग्री बांटी और तीन गांवों में लेखपाल व अन्य कर्मचारियों को भेज कर खाद्य सामग्री किटों को बटवाया। विधायक और एसडीएम ने जोगराजपुर गांव में पहुंच कर 81, सुंदरपुर व कछुआ गाढ़ा में 306 लोगों को खुद खाद्य सामग्री किट ग्रामीणों को दी। इसके अलावा मंझा की मड़ैया में 67, हरसिंहपुर कायस्थ व ऊगरपुर के 96 लोगों को किटें बंटवाई। इन किटों में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, पांच किलो लहिया, दो किलो चना, दो किलो अरहर दाल, 500 ग्राम नमक, 250 के हल्दी, मिर्च, धनिया के पैकेट, पांच लीटर केरोसिन, मोमवत्ती और माचिस का एक-एक पैकेट, 10 बिस्कुट, एक लीटर रिफाइंड और 10 क्लोरिन की टेबलेट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed