फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Furious with fire from cylinders

सिलेंडर से लगी आग से मची अफरातफरी

Thu, 14 Sep 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट Updated Thu, 14 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Furious with fire from cylinders
ओवरब्रिज से घर में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड के जवान। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार में गुरुवार की शाम को एक व्यापारी के घर में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घर के सारे लोग भी बाहर आ गए। इसके बाद आसपास के लोेगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद सिलेंडर बाहर निकाला गया। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता नारायण गुप्ता के घर में सिलेंडर से आग लग गई। संकरा रास्ता होने से फायर ब्रिगेड की टीम वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी। व्यापारी के घर में अचानक सिलेंडर से आग लगी। सूचना पर दो फायर ब्रिगेड  की टीम पहुंची लेकिन घर तक नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद फायर ब्रिगेडकर्मी जीप से अंदर पहुंचे। आग दूसरी मंजिल के कमरे में लगने से ओवरब्रिज से भी आग बुझाने में मदद मिली। व्यापारी ने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सभी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed