फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four scorched staff

संविदा कर्मी सहित चार झुलसे

Tue, 26 Sep 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Tue, 26 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन

औरास। शट डाउन लेकर तार जोड़ रहा संविदा कर्मी व तीन ग्रामीण विद्युत आपूर्ति चालू होने से करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने करंट की चपेट में आए लोगों को किसी तरह बचाया। इसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवकों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर शट डाउन लेने के बाद भी विद्युत सप्लाई दोबारा चालू करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


विकासखंड औरास के हाजीपुरगोशा गांव में विद्युत उपकेंद्र बना है। इसके पांच फीडरों से आसपास के गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। रविवार रात पेरौरी फीडर के भुड़कुंडी और मुश्ल्यावां गांव के बीच तीन खंभाें के तार चोर काट ले गए थे। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने संविदा पर तैनात विद्युत कर्मी प्रदीप मौर्य (26) पुत्र रामबिलाश निवासी मुश्ल्यावां गांव को घटना की सूचना दी। तार जोड़ने के लिए प्रदीप गांव के ही एक दर्जन युवकों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गया। यहां उसने विद्युत उपकेंद्र में फोन कर शट डाउन ले लिया। शट डाउन मिलते ही प्रदीप टूटे तारों को जोड़ने लगा इस बीच अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई जिससे विद्युत कर्मी प्रदीप व उसकी मदद कर रहे राजपाल मौर्य (19), अयाज (28) और आसिफ (32) करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही मौजूद रहे अन्य लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से तार से चिपके लोगों को छुड़ाया। ग्राम प्रधान पति कय्यूम ने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने करंट से झुलसे लोगों को औरास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओ अमित आनंद अस्पताल पहुंचे और करंट से झुलसे लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस को विद्युत विभाग के कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed