{"_id":"5a0741264f1c1b78548bc58a","slug":"four-presidential-candidates-rejected-the-prescription","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों के पर्चे खारिज","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों के पर्चे खारिज
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में नामांकन पत्रों की जांच करते रिटर्निंग आफीसर।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच में शनिवार को अध्यक्ष पद के चार निर्दल उम्मीदवार मैदान से बाहर हो गए। दो उम्मीदवार उम्र से मात खा गए। एक का नामांकन पुरानी मतदाता सूची लगाने से खारिज हो गया। एक महिला प्रत्याशी के आधार और मतदाता सूची के नाम में अंतर निकला। अब सात निकाय के अध्यक्ष पदों के लिए 77 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
सदर तहसील में फतेहपुर नगर पालिका और बहुआ नगर पंचायत के नामांकन पत्रों की जांच हुईं। इसमें किसी उम्मीदवार का पर्चा खारिज नहीं हुआ। एसडीएम अवनीश राय ने बताया जांच में सारे पर्चे सही पाए गए। बिंदकी तहसील में नगर पालिका बिंदकी व जहानाबाद नगर पंचायत के नामांकन पत्रों की जांच हुई।
विज्ञापन
एसडीएम हरिहरराम ने बताया कि बिंदकी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के किसी प्रत्याशी का पर्चा खारिज नहीं हुआ। जहानाबाद नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी बरीरा हसन व सना परवीन जांच में फेल हो गईं। बरीरा की उम्र आधार कार्ड में 25 साल थी, जबकि इन्होंने वोटरकार्ड में उम्र 30 दिखाई थी। सना की उम्र भी आधार कार्ड और मतदाता सूची में अलग-अलग थी। खागा तहसील में खागा, किशनपुर व हथगाम नगर पंचायत के दावेदारों के पर्चों का सत्यापन किया गया। एसडीएम अमित भट्ट ने बताया खागा नगर पंचायत से कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ।
विज्ञापन
हथगाम नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी राजरानी उर्फ रन्नो का आधार कार्ड व मतदाता सूची में अलग-अलग नाम था। इसका शपथ पत्र भी नहीं लगाया गया था। किशनपुर नगर पंचायत के निर्दल उम्मीदवार लाल बहादुर का नामांकन पत्र जांच में गलत पाया गया। प्रत्याशी ने पर्चे मेें पुरानी मतदाता सूची लगा रखी थी।
चुनाव मैदान में प्रत्याशी
सदर नगर पालिका
जागृति तिवारी (निर्दल), नजाकत खातून (सपा), रेशमा खां (बसपा), सरिता (निर्दल), प्रभा (आप), लालती (निर्दल), अर्चना गुप्ता (कांग्रेस), अर्चना त्रिपाठी (भाजपा), रुकसाना बेगम (निर्दल), सीता देवी (निर्दल), सरोज मौर्या (निर्दल) व दीपिका सिंह (निर्दल)।
बिंदकी नगर पालिका
मुन्ना लाल (सपा), कृष्ण हरी (निर्दल), पंकज (निर्दल), पंकज उर्फ पंकज कुमार (निर्दल), छुन्ना (आप), सुनील कुमार गौतम (बसपा), प्रवीना (निर्दल), अशोक कपाड़िया (कांग्रेस), गंगा राम सोनकर (भाजपा), चुन्नी लाल (कांग्रेस) व पुत्ती लाल (निर्दल)।
खागा नगर पंचायत
रामकृपाल (आप), बेनी प्रसाद (निर्दल), प्रेम नारायन (निर्दल), अखिलेश मौर्या (सपा), रानी शर्मा (निर्दल), गीता सिंह (भाजपा), धर्मेंद सिंह (निर्दल), महबूब (आईएमआईएमए), अनिल यादव (निर्दल), प्रमिला केशरवानी (निर्दल), राज कुमार (बसपा), अखिलेश पांडेय (कांग्रेस) व वीरेंद्र (निर्दल)।
बहुआ नगर पंचायत
अंसार (सपा), राम आसरे (आप), शकील अहमद (निर्दल), बिजेंद्र सिंह (भाजपा), जैबुन निशां (निर्दल), योगेश कुमार (निर्दल), नगेंद्र सिंह (निर्दल), राजीव कुमार (बसपा), रमेश चंद्र (कांग्रेस), अरुण कुमार (निर्दल) व राजेश सिंह गौतम (निर्दल)।
जहानाबाद नगर पंचायत
समन हसन (सपा), मुन्नी (निर्दल), रीता (निर्दल), राबिया खातून (बसपा), सबिहा परवीन (निर्दल), हंस कुमारी (निर्दल), राबिया खानम (कांग्रेस), सुधा सिंह (भाजपा) व आरती (निर्दल)।
किशनपुर नगर पंचायत
धरमजीत सिंह (कांग्रेस), राम हरी (सपा), जगरूप (बसपा), त्रिभुवन (निर्दल), अनवार (निर्दल), जयचंद्र (निर्दल), तेज बहादुर (निर्दल), रमेश चंद्र (भाजपा), कुंवारे सिंह (निर्दल), अंबुज कुमार (निर्दल), सुरेंद्र (निर्दल) व मीरा देवी (निर्दल)।
हथगाम नगर पंचायत
मनोरमा (बसपा), मिथलेश कुमारी (निर्दल), सत्यजीत (निर्दल), कंचनिया (निर्दल), फूल सिंह (निर्दल), अरुणा राव (निर्दल), राम बिलास (सपा), धरमपाल (कांग्रेस) व बचानी लाल (भाजपा)।