बुखार से महिला की मौत, 28 मरीज भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बुखार का प्रकोप तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। बुखार से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुबह हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे भर्ती कराया था। इसके अलावा पिछले चौबीस घंटे में बुखार की चपेट में आए 28 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रफैयतगंज निवासी छोटेलाल की पत्नी सलमा (22) को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बा के चिकित्सकों से उसका इलाज करा रहे थे। इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ था। मंगलवार दोपहर उसकी हालत बिगड़ गई। इसके चलते परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। इधर बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटे में बुखार की चपेट में आए 28 मरीजों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती कराए गए मरीजों में बादशाह सिंह (45) पुत्र गंगा बक्स, यास्मीन (16) पुत्र शरीफ, मोनू (30) राज किशोर, गुंजन (2) पुत्री राजकुमार, राजरानी (35) पत्नी नेकराम, सहजल (12) पुत्री सुनील, राम निवास (22) पुत्र हरिराम, सोमवती (50) पत्नी रामसेवक, सचिन (15) पुत्र राम विलास, नरेंद्र (14) पुत्र सुंदर, कमलेश (60) पुत्र जय सिंह, रजनी (35) गिरजा शंकर, नीरज (12) लक्ष्मण, शिवरानी (40) शमले, फहीम (5) जकी, मधू (13) पुत्री अनिल, रजनी (35) पत्नी राम विलास, श्रीदेवी (30) पत्नी विनोद, राजरानी (24) पत्नी सुंदर, रामकली (42) पत्नी मुकेश, गुड्डी (45) पत्नी राम प्रसाद, लौंग श्री (45) पत्नी शिवचरन, अर्पित (6) पुत्र अरविंद, अमरनाथ (35) पुत्र विश्वनाथ, सुधा (30) पत्नी राजेंद्र, साधना (35) सर्वेश, सोनपाल (31) पुत्र राजाराम, चंदन (15) पुत्र अविनाश शामिल हैं।
पेट के दर्द से चालक की मौत
हरदोई (ब्यूरो)। देहात क ोतवाली क्षेत्र के अब्दुलपुरवा निवासी रमेश (32) पुत्र जयराखन की पेट में दर्द होने के बाद मौत हो गई। वह जिला अस्पताल रोड स्थित प्राइवेट स्टैंड पर कार चलाता था। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह स्टैंड पर था। इसी दौरान उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इससे वह छटपटाते हुए गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य चालक आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।