फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Deputy Chief Minister Akhilesh on Tuesday

डिप्टी सीएम ने अखिलेश पर कसा तंज

Thu, 16 Nov 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Akhilesh on Tuesday
पत्रकारों से बातचीत करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इटावा में श्रीकृष्ण की प्रतिमा के निर्माण पर अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण और श्रीराम एक ही हैं। दोनों भगवान विष्णु के अवतार हैं। पूर्व सीएम अखिलेश ने पहले ध्यान नहीं दिया, अब उन्हें याद आ रही है। गुजरात मॉडल पर अखिलेश के बयान का कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में बगैर बिजली और खस्ताहाल सड़क छोड़कर जाने वालों को गुजरात मॉडल की बात नहीं करनी चाहिए। सरकार में रहते हुए कुछ नहीं किया और अब बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


लखनऊ से चित्रकूट जाते समय बुधवार की सुबह लखनऊ बाईपास के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश से भ्रष्टाचार, गुंडाराज, माफियागिरी खत्म हो रही है। केंद्र और प्रदेश से मिलने वाले सरकारी धन का सदुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


निचले स्तर पर जो भ्रष्टाचार है, वह भी खत्म होगा। पद्मावती फिल्म के विरोध के मामले में कहा कि किसी की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। मामले को बैठकर ही सुलझाने की जरूरत है। डिप्टी सीएम का स्वागत करने वालों में चेयरमैन प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, धनंजय द्विवेदी, प्रदीप बाजपेई, अजय शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed