{"_id":"59a6f7d44f1c1be9278b484c","slug":"couple-returning-home-in-hardoi-and-in-natin-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में घर लौट रहे दंपति और नातिन की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
हरदोई में घर लौट रहे दंपति और नातिन की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ मार्ग के बघौली थाना क्षेत्र में वाहन ने साइकिल सवार दंपति और नातिन को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए। वाहन तीनों को रौंदते हुए निकल गया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बवाल की आशंका पर पुलिस ने आनन-फानन शवों को जिला अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसवन निवासी समशुद्दीन (42) खेती कर अपना परिवार पालता था। मंगलवार को समशुद्दीन पत्नी सायरा बानो (38) के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम महरी निवासी साढ़ू छोटल्ले के घर गए थे। साथ में नातिन ग्राम बरखेरवा निवासी हनीफ की पुत्री बबलिशा बानो (2) भी थी। बुधवार की शाम समशुद्दीन पत्नी और नातिन के साथ अपने गांव लौट रहा था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शाम करीब साढ़े तीन बजे ग्राम लोधी के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। तीनों को रौंदते हुए वाहन चालक भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने समशुद्दीन को पहचान कर उसके रिश्तेदारों को सूचना भेजी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जटाशंकर सिंह टेंपो से शवों को जिला अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन