फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Car collision with schoolgirl injured schoolgirl

कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल

Sat, 23 Sep 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन

कुरारा। हमीरपुर-कालपी फोरलेन में शीतलपुर गांव से विद्यालय से साइकिल से वापस आ रही छात्रा को तेजरफ्तार कार से टक्कर मार दी जिससे वह साइकिल सहित सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने यूपी 100 को इसकी सूचना दी। यूपी 100 टीम ने उसे कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। छात्रा के नाना ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर, दूसरी घटना में थानाक्षेत्र के जलाला गांव से सवारी लेकर हमीरपुर जा रहा आपे अनियंत्रित होकर झलोखर व कुरारा के बीच फोरलेन में पलट गया। इसमें इसमें सवार तीन लोग गंभीर रू प से घायल हो गए।

विज्ञापन


कुसमरा गांव निवासी जमुनादास ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की लड़की प्रियंका कक्षा नौ में दीनदयाल इंटर कालेज शीतलपुर में पढ़ती है। शनिवार को वह स्कूल से साइकिल से घर वापस आ रही थी। तभी फोनलेन में हमीरपुर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर दी। इससे वह साइकिल सहित सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी 100 टीम ने उसे कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, थानाक्षेत्र के जलाला गांव से सवारी लेकर हमीरपुर जा रहा आपे अनियंत्रित होकर झलोखर व कुरारा के बीच फोरलेन में पलट गया। इसमें सवार पुष्पेंद्र, दुर्गेश व देवीप्रसाद निवासी भौली सहित अन्य आपे में बैठकर गांव से चले थे। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला जबकि आपे में सवार पुष्पेंद्र, दुर्गेश व देवीप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि अन्य मामूली रूप से चुटहिल लोग दूसरी सवारी में बैठकर अपने गतव्य को रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed