फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Boil on indecency with female educationist

महिला शिक्षामित्र से अभद्रता पर उबाल

Wed, 06 Sep 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 06 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Boil on indecency with female educationist
मुख्यमंत्री का पुतला व आदेश की प्रतियां फूंकते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। योगी सरकार की ओर से शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये मानदेय और 25 नंबर का वेटेज देने का आदेश कैबिनेट में पास करने से नाराज शिक्षामित्रों ने बुधवार से जीआईसी परिसर में आंदोलन शुरू कर दिया। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला और आदेश की प्रतियां भी फूंकी। इस दौरान पुलिसकर्मी के महिला शिक्षामित्र से अभद्रता करने से शिक्षामित्र भड़क गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर आक्रोशित शिक्षामित्र शांत हुए। शिक्षामित्र समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर अड़े हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह से जीआईसी हरदोई परिसर में शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों का आंदोलन शुरू हुआ। दोपहर में मुख्यमंत्री का पुतला व कैबिनेट के आदेश की प्रतियां फूंकने को लेकर शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय की ओर बढ़े। इस पर कुछ शिक्षामित्रों को जाने की इजाजत पुलिस अधिकारियों ने दी। इस बीच एक साथ शिक्षामित्र जीआईसी परिसर से बीएसए कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। इनमें सबसे आगे महिला शिक्षामित्र थीं। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला शिक्षामित्रों व पुरुषों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान महिला शिक्षामित्र पुलिसकर्मियों से उलझ गई। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने महिला से अभद्रता कर दी। मामला गालीगलौज तक पहुंच गया। देखते-देखते टोडरपुर की बेबी व मनीषा और पुलिसकर्मियों की बीच तीखी झड़प होने लगी। इससे शिक्षामित्र आक्रोशित होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह और शहर कोतवाल भगवान सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शिक्षामित्रों को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद शिक्षामित्र का आक्रोश शांत हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीराम राजपूत, प्रकाश चंद्र, कल्याण सिंह, राम सिंह, सुधीर राजपूत, सुनील कुमार वर्मा, राजेश कुमार, रामलडै़ते राजपूत, अनुज तिवारी, रमेश मिश्रा आदि ने शिक्षामित्रों का संबोधित किया।  
विज्ञापन




तो उठा लिए हाथों में पत्थर
पुलिस और शिक्षामित्रों के बीच हो रही झड़क के बीच आक्रोशित कुछ शिक्षामित्रों ने हाथों में ईंट और पत्थर उठा लिए। हालांकि  मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मी की कड़ी फटकार लगाई। जिलाध्यक्ष मनीराम राजपूत के इशारा करने के बाद शिक्षामित्रों ने ईंट व पत्थर तुरंत फेंक दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्वक धरना देने पर प्रशासन का सहयोग मिल पाएगा। इसके बाद शिक्षामित्र शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधिकारियों के सामने फूंका पुतला
शिक्षामित्र संघ ने मंगलवार को आए कैबिनेट के फैसले का विरोध करते हुए आदेश की प्रतियाें को फूंकने का कार्यक्रम तय किया था। शिक्षामित्रों ने आदेश के प्रतियों के साथ मुख्यमंत्री का पुतला भी तैयार कर लिया था। इसकी जानकारी एलआईयू और पुलिस अधिकारियों को नहीं थी। शिक्षामित्रों ने पुलिस अधिकारियों को चकमा देकर मुख्यमंत्री का पुतला के साथ आदेश की प्रतियां फूंक दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed