फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After the death of the children, the villagers did the highway jam

बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Thu, 14 Sep 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट Updated Thu, 14 Sep 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
After the death of the children, the villagers did the highway jam
हाईवे पर जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला

भौंरी (चित्रकूट)। मिर्जापुर- झांसी हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रख जाम लगा दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब डेढ घंटे जाम से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया। बालक के परिवार वाले बिहार प्रदेश के रहने वाले हैं। वह भौंरी गांव के पास डेरे में रहकर मजदूरी करते हैं। गुरुवार की सुबह मिर्जापुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के कुंडीहार के पास नहर किनारे आठ वर्षीय बालक कुनाल सिंह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मुख्यालय से इलाहाबाद जा रहे ट्रक ने कुनाल को रौंद दिया। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की। इस दौरान चालक सड़क किनारे ट्रक छोड़ कर भाग निकला। हादसे से नाराज स्थानीय लोगों के साथ मजदूरों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। लकड़ी, ड्रम व पत्थर रखकर प्रदर्शनकारी चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर रहे थे। करीब डेढ घंटे तक जाम लगा रहा। रैपुरा थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह हमराहियों के साथ पहुंचे। सदर एसडीएम नरेंद्र बहादुर ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक समेत चालक थाने में है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक ट्रक रास्ते में छोड़कर थाने पहुंच गया है। एसडीएम ने नियमानुसार पीड़ित परिवार की मदद कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर रास्ता खुला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बिहार के मजदूर कर रहे हैं सड़क निर्माण
भौंरी। लगभग दो महीने से गजटा से लेकर  भौंरी तक की सड़क में डामरीकरण का काम चल रहा है। इसमें काम करने के लिए बिहार जहानाबाद जिले के एक दर्जन मजदूर परिवार का यहां अस्थाई डेरा है। मृत बालक के पिता अनिल कुमार निवासी सलेमापुर जहानाबाद अपनी पत्नी वैजंती देवी व उसके दोनों पुत्र के साथ यहां एक माह से मौजूद थे। घटना के समय अन्य मजदूरों के साथ मृतक के माता-पिता भी सड़क बनाने में जुटे थे। कुनाल कक्षा दो का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed