{"_id":"595d341e4f1c1bd57b8b461c","slug":"85-students-passed-without-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परीक्षा दिए 85 छात्र हो गए पास","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बिना परीक्षा दिए 85 छात्र हो गए पास
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बिना परीक्षा दिए 85 परीक्षार्थियों के पास होने का मामला मल्लावां के पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में सामने आया है। इस मामले की शिकायत के बाद माध्यमिक शिक्षा सचिव के आदेश पर डीआईओएस ने मल्लावां के पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं की मार्कशीट रोक दी है।
विज्ञापन
साथ ही दो सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट 10 जुलाई तक देेने के निर्देश दिए हैं।
मल्लावां के सुकरौला निवासी श्रीपाल वर्मा ने माध्यमिक शिक्षा सचिव को पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 83 व इंटरमीडिएट के दो छात्र-छात्राओं के परीक्षा में न बैठने और इन छात्र-छात्राओं के अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होेने की शिकायत की है। श्रीपाल वर्मा ने बिना परीक्षा दिए पास होने वाले परीक्षार्थियों के रोल नंबर, कॉलेज की ओर से नियमित उपस्थिति की शीट आईबी 88 उपलब्ध कराई है। इस मामले को संदिग्ध मानते हुए माध्यमिक शिक्षा सचिव ने डीआईओएस को जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। डीआईओएस ने मंगलवार को इस मामले में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि कॉलेज परीक्षार्थियों को मार्कशीट देने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई के प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई, राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां के प्रधानाचार्य कौशल किशोर को जांच अधिकारी बनाया है। उन्होंने 10 जुलाई तक जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर होगी जांच
हरदोई। डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के संदिग्ध रोल नंबरों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं, एवार्ड ब्लैंक, सीसी-16 उपस्थित प्रपत्र आदि की जांच की जाएगी। साथ ही कॉलेज की ओर से बोर्ड परीक्षा के दौरान बनाई गई नियमित उपस्थिति के प्रपत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इन कॉलेजों के थे प्राइवेट व रेगुलर छात्रों के सेंटर
हरदोई। पटेल स्मारक इंटर कॉलेज मेें जीआईसी अहिरोरी, श्रीकृष्ण रामलाल उमावि बंदीपुर व सोबरनलाल इंटर कॉलेज मल्लावां के प्राइवेट व रेगुलर छात्रों का सेंटर था। यहां करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है।
परीक्षा केंद्र बनाने में हुआ था खेल
हरदोई। नियमों के मुताबिक कोई भी परीक्षा केंद्र आठ किमी से अधिक दूरी नहीं होना चाहिए, लेकिन डीआईओएस कार्यालय की ओर से जीआईसी अहिरोरी के प्राइवेट परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र 50 किमी दूर जनता स्मारक इंटर कॉलेज बनाया गया, जो अपने आप में संदिग्ध है।
149 परीक्षार्थियों का रिजल्ट हुआ था निरस्त
हरदोई। वर्ष 2015 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जांच में बिना परीक्षा दिए पास हुए 149 परीक्षार्थियों की मार्कशीट माध्यमिक शिक्षा सचिव ने निरस्त कर दी थी। साथ ही मल्लावां के आरपीआरडी सुल्तानपुर कोट को पांच वर्षों के लिए डिबार कर दिया था। साथ ही नगरपति सिंह इंटर कॉलेज जुजुआमऊ को अगली परीक्षा में परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक लगा दी थी। इसमें मल्लावां का पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी भी शामिल थे, लेकिन वह इस मामले में साफ बच गए थे।