गंजापन दूर करेंगे ये काम के टिप्स
- बाल झड़ने की समस्या का सबसे आसान हल
- फलों के जरिए दूर होगा गंजापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब किसी से आप किसी के अपियरेंस की बात करते हैं तो लुक, कपड़े और उसके बोलने-चलने के साथ उसके बालों की भी बात बताते हैं। लेकिन इससे दुखदायी किसी के लिए और क्या होगा कि अगर कोई तीसरा आदमी गंजा कहकर आपको संबोधित करे?
आप चाहें तो गंजेपन को कुछ आसान से तरीके अपनाकर हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। ये पांच सुपर फ्रूट को अपना दोस्त बनाकर आप गंजेपन को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं।
आखिर क्या हैं ये सुपर फ्रूट्स आप भी जान लीजिए। अगर किसी ऐसे को जानते हैं जिसके बाल तेजी से झड़ रहें हैं, तो उन्हें भी इन फलों के बारे में बता सकते हैं।
सेब और स्ट्रॉबेरी आपके साथी
स्ट्रॉबेरी तो वैसे भी सबका पसंदीदा फल होता है। एक खबर के मुताबिक स्टॉबेरी में जमकर सिलिका पाया जाता है। इससे गंजेपन को रोका जा सकता है। इसे खाने के बालों की बढ़त भी होती है।
साथ ही अगर आप सेब भी खाते हैं तो खुदका दो तरह से बचाव करते हैं। इसमें पाया जाने वाला प्रचूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन बालों को टूटने से बचाते हैं।
ये भी कहा जाता है कि सेब खरीदते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि सेब ज्यादा चमकीले ना हों। अत्यधिक चमकते हुए सेब कलरिंग और वैक्स किए हुए होने के खतरे में होते हैं। इसलिए बचकर, जांचकर ही इनको खरीदें।
जूस से भरें फलों का करें सेवन
झड़ते बालों को रोकने के फलों का सेवन सही मात्रा में करना ही चाहिए। खासकर ऐसे फल जिनमें जूस काफी हो। अब अंगूर को ही ले लीजिए।
इसके अलावा आपके लिए संतरे का सेवन भी काफी बढ़िया रहेगा। इसमें विटामिन सी काफी होता है। इसका मतलब है ये कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स, बीटा कैलोरीन, मैगनीजिसयम, फाइबर और कई तरह के विटामिन से रिच होता है।
आप चाहें तो केला भी खा सकते हैं।इसमें पोटेशियम होता है। फाइबर, पेक्टिन और कई और चीजें भी जो आपको हर मामले में फायदा ही पहुंचाएंगी।