फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   The Dangers of Juice

ज्यादा जूस पीने का ये नुकसान जान दंग रह जाएंगे आप!

Sat, 05 Mar 2016 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 01:24 PM IST
सार

  • ज्यादा जूस पीने से खराब होते हैं दांत।
  • जूस का एसिड दांतों को सढ़ा देता है।

विज्ञापन
The Dangers of Juice
- फोटो : getty images

विस्तार

कई लोग बहुत ज्यादा जूस पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी जरूरत से ज्यादा जूस का सेवन करते हैं तो इस खबर को पढ़ना ना भूलें।

विज्ञापन


स्वस्थ खाने और पीने के चक्कर में लोग अपने दांतों का ख्याल रखना भूल रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक जूस, गैस मिश्रित फिजी ड्रिंक और दिन भर लिए जाने वाले स्नैक्स हमारे दांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनसे दांतों में एसिड इरोजन हो रहा है।

इससे दांतों की सुरक्षा परत (एनामेल) कमजोर होती जा रही है और दांतों में दर्द और ठंडे-गर्म को लेकर संवेदनशीलता बढ़ रही है। यही नहीं, यह दांतों की 80 फीसदी अन्य परेशानियों के लिए भी जिम्मेदार है, जैसे कि केविटी और पीलापन होना।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक दांतों में होने वाली कई परेशानियों के लिए वो ड्रिंक और जूस हैं, जिनमें एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है।

यही नहीं, एक दिन में नियमित तीन बार खाना खाने की आदत बदलने से भी यह परेशानी बढ़ रही है।

वक्त-बेवक्त स्नैक्स खाने से और फेनिल जल पीने से भी दांतों की सुरक्षा परत कमजोर हो रही है। इससे धीरे-धीरे दांतों में दर्द शुरू हो जाता है। सेंसिटीविटी भी पैदा होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दांतों को हो रहा नुकसान

The Dangers of Juice

चिकित्सक डॉ. मार्क ह्यूग्स बताते हैं कि कई जूस और फिजी ड्रिंक्स में डाला जाने वाला एसिड हमारे दांतों की सतह पर वार करता है। यह दांत की ऊपरी सतह को कमजोर बना देता है।

इससे दांतों की सुरक्षा कवच को नुकसान होता है। वह कहते हैं कि एसिड से भरे इन जूसों का ज्यादा सेवन ही दांतों में एसिड इरोजन पैदा कर रहा है।
 

यूं रखें दांतों का ख्याल

The Dangers of Juice

अपने दांतों को दर्द और केविटी जैसी समस्याओं से बचाने के लिए दंतमंजन करना ही काफी नहीं है।

इसके लिए रोजमरा के खानपान में चीनी की मात्रा कम करें। जूस घर पर ही बनाएं और फिजी ड्रिकं और फेनिल जल का सेवन करने से बचें हर छह महीने के अंतराल पर डेंटिस्ट के पास जरूर जाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed