{"_id":"34521a28bbd6af88f0c3fb26fcfa1c2c","slug":"yasin-bhatkal-arrest-sp-leader-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटकल की गिरफ्तारी पर सपा नेता के बिगड़ैल बोल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भटकल की गिरफ्तारी पर सपा नेता के बिगड़ैल बोल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के मास्टरमाइंड यासीन भटकल की गिरफ्तारी पर विवाद खड़ा करते हुए सपा नेता कमाल फारूकी ने पूछ डाला कि उसकी गिरफ्तारी अपराध के आधार पर है या फिर धर्म के आधार पर।
विज्ञापन
फारूकी ने कहा, ‘अगर वह आतंकी है, तो उसे सजा होनी चाहिए। लेकिन उसे सिर्फ मुस्लिम होने के आधार पर गिरफ्तार किया है, तो सावधानी जरूर बरतनी चाहिए क्योंकि इससे पूरे समुदाय में यह गलत संदेश जाएगा कि हम एक समाज विशेष की छवि धूमिल कर रहे हैं।’
विज्ञापन
पढ़ें, दिल्ली लाया गया भटकल, एनआईए को मिली कस्टडी
भाजपा और कांग्रेस ने फारूकी के बयान को हास्यास्पद और अफसोसजनक बताया है।
विज्ञापन
इससे पहले यासीन भटकल और सहयोगी असदुल्लाह उर्फ हड्डी को अपने किए पर कोई पछतावा या अफसोस नहीं है। पुलिस की पूछताछ में भटकल ने साफ तौर पर कहा कि वह संदेश देने के लिए धमाके करता है।
पढ़ें, 'भटकल ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी'
मोतिहारी के एसपी विनय कुमार के समक्ष पूछताछ में भटकल ने कहा कि मैं मैसेज देने के लिए बम ब्लास्ट करता हूं। विनय कुमार ने एनआईए अधिकारियों के साथ मिलकर अपने ऑफिस में भटकल और असदुल्लाह उर्फ हड्डी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी।
एसपी ने बताया कि भटकल म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हुए अत्याचार की बात तो कर रहा है, लेकिन उसने बोधगया बम धमाकों में अपनी भूमिका से इंकार किया।