फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why sonia and rahul made distance from delhi election

अंतिम मोड़ पर सोनिया-राहुल ने क्यों बनाई दिल्ली से दूरी?

Tue, 03 Dec 2013 12:48 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Dec 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
why sonia and rahul made distance from delhi election

पांच में से चार राज्यों के मतदान निपटने के बाद बची दिल्ली के चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी दिनों में कांग्रेस हाईकमान की दूरी को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में चर्चाओं का बाजार गरम है कि दिल्ली के अहम चुनावों के आखिरी पड़ाव में सोनिया और राहुल ने आखिर क्यों दूरी बनाई।

चर्चा इस बात पर ज्यादा हो रही है कि चुनाव के आखिरी और सबसे अहम पड़ाव पर एक तरफ जहां भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी गरजते दिखे तो दूसरी तरफ आखिर क्यों कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को अकेले मैदान में छोड़ दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें:- दिल्ली में थमा प्रचार का रथ, 4 को वोटिंग

24 अकबर रोड़, कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया और राहुल की बेहद कम रैलियों को लेकर कानाफूसी चल रही है। सोनिया ने दिल्ली में सिर्फ एक रैली की है तो राहुल की सिर्फ दो रैलियां ही हो पाई है। जबकि प्रधानमंत्री की 30 नवंबर की रैली ही रद्द कर दी गई। पार्टी के शीर्ष तीन नेताओं की इतनी कम मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के बड़े नेता मीडिया पर ही भड़क रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया पर मढ़ा दोष
दिल्ली के प्रभारी कांग्रेस महासचिव शकील अहमद से जब अमर उजाला ने पूछा कि पार्टी हाईकमान दिल्ली के चुनाव से क्यों दूरी बना रहा है, तो उन्होंने कहा कि मीडिया सिर्फ मोदी की रैलियों पर ध्यान दे रहा है, जबकि कांग्रेस के पांच मुख्यमंत्रियों ने रविवार को प्रचार किया। लेकिन उनको कवर नहीं किया गया।

पढ़ें:- राहुल के खिलाफ संजय को लड़ाएगी BJP!

नेता और कार्यकर्ता हैरान
सोनिया और राहुल के चुनाव के आखिरी पड़ाव में गैर-मौजूद रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने जरूरत के मुताबिक पर्याप्त प्रचार किया है। दरअसल, नरेंद्र मोदी की दिल्ली में ताबड़तोड़ और भारी भीड़ जुटाने वाली रैलियों के आगे सोनिया की सिर्फ एक और राहुल की दो रैलियों के चलते कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता खुद भी हैरान हैं।


पढ़ें:- महारानी एलिजाबेथ, ओबामा से ज्यादा अमीर हैं सोनिया!

मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां
सोनिया और राहुल ने भले ही कम रैलियां की हों। मगर भाजपा के नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। दिल्ली चुनावों के आखिरी पड़ाव में भी मोदी जमकर रैलियां करते दिखे। पिछले रविवार को भी नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में रैलियां की।

राहुल की रैली से थी भीड़ नदारद
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में भीड़ ने भी दूरियां बनाए रखी। 17 नवंबर की राहुल की रैली में तो तमाशा ही हो गया। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित लोगों के सामने राहुल को सुनने के लिए कुछ देर रुकने की गुहार लगाते हुए नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed