{"_id":"41acf70c9e6d47bda0307ebf51b25ffe","slug":"poll-campaigning-ends-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में थमा प्रचार का रथ, 4 को वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में थमा प्रचार का रथ, 4 को वोटिंग
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव में एक माह से चल रहा चुनावी भोपू का शोर सोमवार से बंद हो गया। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के सभी माध्यमों पर प्रचार के लिए पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनैतिक दलों ने वोटर्स को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
आखिरी दिन दिल्ली में छोटी-बड़ी कुल दो दर्जन से ज्यादा सभाएं हुई। अब नेताओं के पास वोटर्स तक पहुंचने के लिए डोर टू डोर कैंपेन का विकल्प बचा है।
चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान के 48 घंटे पहले से चुनाव प्रचार बंद हो जाता है। इस तरह सोमवार 5 बजे के बाद से किसी भी तरह के राजनैतिक प्रचार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसमें जनसभा, पदयात्रा, इलेक्ट्रानिक या प्रिंट माध्यम सभी इस पाबंदी के दायरे में आते है।
इसके अलावा वह सभी तरीके से जिससे किसी का वोट अपनी तरफ मोड़ने के लिए उसे प्रभावित किया जा सकता है वह आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आता है।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक चुनाव प्रचार बंद होने के बाद वोटर्स को दूसरे माध्यम से लुभाने के तरीकों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने कई टीमें सड़क पर उतार दी गई है।
विज्ञापन
आयोग के मुताबिक सभी विधानसभाओं में अलग-अलग टीमें तैनात है। ऐसे इलाकों में चेकिंग अभियान चला या जा रहा हैं जहां पर पैसे, शराब या दूसरे माध्यमों से लोगों को लुभाने की कोशिश की जा सकती है।
यह टीमें 24 घंटे अपने क्षेत्र में काम करेगी। पुलिस को भी अपने इलाकों में नजर रखने के लिए कहा गया है।
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने बताया कि चुनाव के लिए प्रचार बंद हो गया है। आयोग साफ सुथरा चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है।
इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी है। किसी भी तरह की गड़बड़ी आखिरी दिनों में न आए इसे लेकर फ्लाइंग स्क्वायड, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफी टीम, पुलिस व अन्य टीमें तैनात कर दी गई है। किसी भी तरह की शिकायत पर भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी