फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

10 मिनट में पढ़िए दिनभर की खास खबरें

Mon, 06 Jan 2014 07:39 PM IST
Updated Mon, 06 Jan 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एके गांगुली ने पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


जस्टिस गांगुली के खिलाफ जांच के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट को भेजने के प्रस्ताव 'प्रेजिडेंशियल रेफरेंस' को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई गई। बैठक के बाद वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने इस फैसले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों के बीच अखिलेश यादव ने दी सफाई

top and big news of the day

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ किया है कि प्रदेश सरकार दंगों के आरोपियों पर से मुकदमे वापस नहीं लेगी। सरकार ने इस संबंध में सिर्फ जानकारी ‌मांगी है।

मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि प्रदेश सरकार मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी बसपा सांसद कादिर राणा समेत अन्य मुस्लिम नेताओं से केस वापस लेने की तैयारी कर रही है। इन पर भड़काऊ भाषण देकर सांप्रदायिक वैमनस्य भड़काने समेत कई आरोप है।

सैफई में रंगारंग कार्यक्रम पर भी अखिलेश ने कहा कि यह जलसा सरकार ने नहीं, बल्कि एक कमेटी ने आयोजित किया था। यहां जो दुकानें लगी थी, वो ठेले और गरीब तबके के लोगों ने लगाई थी।

'मोदी पर सोच-समझकर बोलें पीएम'

top and big news of the day

यूपीए सरकार की अहम सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने मनमोहन सिंह के बयान पर सलाह दे डाली। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार का कहना है कि मोदी पर बोलते हुए मनमोहन को सही शब्दों का चयन होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हाल में कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री बनते हैं, तो यह देश के लिए विनाशकारी साबित होगा। उन्होंने कहा था अगर मजबूत होने का मतलब सड़कों पर कत्लेआम कराना है, तो मुझे ऐसा न होने पर खुशी है।

शरद पवार का कहना है कि वह कभी भी किसी के बारे में बात करते वक्‍त गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते, भले अपने विरोधियों का ही जिक्र क्यों न कर रहे हों। उनका कहना है कि शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करते हैं और दूसरे लोग ऐसा करें, तो बेहतर है।

मोदी के खिलाफ एफआईआर लिखने से इनकार

top and big news of the day

गुजरात पुलिस ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके करीबी अमित शाह के खिलाफ एफआईआर लिखने से मना कर दिया।

निलंबित आईएएस ऑफिसर प्रदीप शर्मा, मोदी और शाह के खिलाफ एक लड़की की जासूसी करवाने के मामले में राज्य मशीनरी का उपयोग करने को लेकर मामला दर्ज कराने गए थे।

शर्मा गांधीनगर पुलिस के पास मोदी और शाह के खिलाफ जब केस लिखाने गए तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें यह कह कर केस लिखने से मना कर दिया कि इसके ऊपर एक न्यायिक आयोग जांच कर रही है तो हम एफआईआर नहीं लिख सकते।

आप का टिकट चाहिए तो निभानी होगी ये शर्त

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी की ओर से घोषणा की गई है कि जिस व्यक्ति को पार्टी का उम्मीदवार बनना है, वह एक हफ्ते के भीतर अपना आवेदन भेज दें। आवेदन फार्म में 15 तरह के प्रश्न है, जिनका जवाब आवेदकों को देना होगा।

सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है।

चुनाव के आवेदन फार्म में 13वें नंबर का प्रश्न केजरीवाल की पुस्तक से संबंधित है। प्रश्न में पूछा गया है कि क्या आपने स्वराज पुस्तक पढ़ी है? यदि हां तो इस बारे में आप की क्या राय है?

बैकफुट पर कुमार विश्वास, मांगी माफी

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी से जुड़े कुमार विश्‍वास ने मुहर्रम पर दिए अपने विवादास्पाद बयान पर माफी मांग ली है।

कुमार विश्‍वास ने कहा कि उनका किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। अगर किसी को इससे ठेस पहुंची है तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता कुमार विश्‍वास के मुहर्रम के विवादास्‍पद बयान पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब इस मामले को यहीं खत्‍म कर देना चाहिए। इस मसले पर कुमार विश्‍वास ने पहले ही माफी मांग ली है और उन्‍होंने ऐसा व्‍यंग में कहा था।

प्लास्टिक की बोतलों से करामाती घर!

top and big news of the day

महंगाई के मुश्किल दौर में पंजाब के कुछ छात्रों ने अपने तकनीकी कौशल का कमाल दिखाकर एक ऐसे घर का मॉडल तैयार किया है, जो न सिर्फ आम आदमी के बजट के अंदर है, बल्कि मजबूती के मामले में भी बेजोड़ है।

क्वेस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के विद्यार्थियों ने बेकार प्लास्टिक की बोतलों से एक नई तकनीक तैयार की है जो आने वाले दिनों में भवन निर्माण में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

इस तकनीक से बनने वाली चीजें जहां बुलेट प्रूफ होंगी वहीं, इनसे पर्यावरण भी प्रदूषित होने से बचेगा। इसके अलावा यह लोगों के बजट में भी रहेगी।

प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने कश्मीर पर फिर एक बार विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया है।

उन्हें कहा कि कश्मीर में आतंकी खतरों से निपटने के लिए भारतीय सेना की तैनाती की जरूरत है या नहीं, इस बारे में घाटी में जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।

हालांकि बयान के बाद खुद सीएम अरविंद केजरीवाल को डैमेज कंट्रोल के लिए सामने आना पड़ा है। केजरीवाल ने कहा है कि हम प्रशांत के बयान से सहमत नहीं हैं। उन्होंने जो कुछ कहा वो उनके निजी विचार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें कश्मीरी लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

बेटे को बचाने को बाघिन से भिड़ गया बाप

top and big news of the day

यूपी के मुरादाबाद में रघुनाथ सिंह और उनका बेटा राजीव विश्नोई गन्ने की छिलाई कर रहे थे। अचानक गन्ने के खेत से निकली बाघिन ने राजीव पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर खेत के अंदर ले जाने लगी। इस दौरान रघुनाथ ने बाघिन पर गन्ने से ताबड़तोड़ वार किया।

जब तक रघुनाथ अपने इकलौते बेटे को बाघिन के मुंह से निकाल पाता तब तक उसकी मौत हो गई थी। बाघिन की दहशत में जिला पहले से ही था, जैसे ही यह खबर फैली संभल, अमरोहा और मुरादाबाद जिलों के 45 किलोमीटर के दायरे में डर की लकीर खिंच गई।

देरी से पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघिन को ढूंढने के लिए कांबिंग की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। वन विभाग की नाकामी पर लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed