फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bullet proof house will make by plastic bottles

कर दिया कमाल! प्लास्टिक की बोतलों से करामाती मकान

Mon, 06 Jan 2014 07:36 PM IST
Updated Mon, 06 Jan 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
bullet proof house will make by plastic bottles
बढ़ती महंगाई के जमाने में घर बनाना आम आदमी के लिए एक सपना सरीखा हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे मुश्किल दौर में पंजाब के कुछ छात्रों ने अपने तकनीकी कौशल का कमाल दिखाकर एक ऐसे घर का मॉडल तैयार किया है, जो न सिर्फ आम आदमी के बजट के अंदर है, बल्कि मजबूती के मामले में भी बेजोड़ है।

पर्यावरण के लिए फ्रेंडली

bullet proof house will make by plastic bottles

क्वेस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के विद्यार्थियों ने बेकार प्लास्टिक की बोतलों से एक नई तकनीक तैयार की है जो आने वाले दिनों में भवन निर्माण में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

इस तकनीक से बनने वाली चीजें जहां बुलेट प्रूफ होंगी वहीं, इनसे पर्यावरण भी प्रदूषित होने से बचेगा। इसके अलावा यह लोगों के बजट में भी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बोतल की मजबूती 75 किलो

bullet proof house will make by plastic bottles

संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने अध्यापक हिमांशु शर्मा एवं वरुण शर्मा की देखरेख में प्रोजेक्ट तैयार किया। उन्होंने प्लास्टिक की बोतलों में रेत भरकर उन्हें अंदर से काफी मजबूत कर दिया।

जहां एक ईंट की मजबूती 3 किलो भार तक की होती है। रेत भरने के बाद एक बोतल की मजबूती 75 किलो तक हो गई। यह तपिशरोधी भी होती है।

विज्ञापन

बंकर की तरह होगा बुलेट प्रूफ

bullet proof house will make by plastic bottles

छात्र बताते हैं कि बोतलों का यह ढांचा बुलेट प्रूफ भी है। इस कारण इनका उपयोग बंकर बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

प्रोजेक्ट में काम कर रहे विद्यार्थी अमित राणा ने बताया कि उन्होंने 1170 एक साइज की प्लास्टिक की बोतलों से एक बैठने वाली सीट का निर्माण किया। हर प्लास्टिक की बोतल में रेत भरकर उनकी मजबूती को कई गुणा बढ़ा दिया।

कीमत भी बजट के अंदर

bullet proof house will make by plastic bottles

इसके बाद 5 बोरी सीमेंट, 1521 किलो रेत, 4 किलो सफेद सीमेंट, 2 किलो किचन चिप्स, 310 मीटर नाइलन की रस्सी व 150 मिली सटेनर के उपयोग से इस लंबी सीट का निर्माण किया।

यह सीट उन्हें लगभग 6200 रुपये में पड़ी। जबकि ईंटों से बनी इस सीट की कीमत 10000 रुपये से अधिक होती। प्रोजेक्ट में विद्यार्थी आशीष विरदी, अमित राणा, अमित कुमार, रजत गर्ग, नवीन राणा, अमित गौतम शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed