{"_id":"f3ba559ecd2b352e9d09200ca3648249","slug":"raj-thackery-commented-on-mumbai-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को सड़क पर घुमाया जाए'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को सड़क पर घुमाया जाए'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के परेल इलाके में महिला फोटोग्राफर के साथ गैंगरेप मामले में राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है।
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने कहा है कि आरोपियों को सड़क पर घुमाया जाना चाहिए।
वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री आरआर पाटिल के इस्तीफे की मांग भी की है।
मुंबई गैंगरेप: एक आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
विज्ञापन
राज ठाकरे ने कहा कि आआरपाटिल राज्य के गृहमंत्री पद के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने पाटिल को शरद पवार का कूरियर कहकर संबोधित किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गृहमंत्री के इस्तीफे के मांग पर कहा था कि यह आरआर पाटिल का इस्तीफा मांगने का समय नहीं है। दोषियों को पकड़ना प्राथमिकता है। पीड़ित के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
स्टोरी कवर करने गई महिला फोटोग्राफर से गैंगरेप
गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार
गैंगरेप मामले में जानकारी देते हुए शुक्रवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।
एक अंग्रेजी पत्रिका की ट्रेनी महिला फोटोग्राफर बृहस्पतिवार को परेल इलाके में एक चॉल पर स्टोरी कवर करने के लिए गई थीं। वहां शक्ति मिल के पास यह हादसा हुआ।